Breaking
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवार

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

जनता यूनियन की मड़वा (जांजगीर) जनरेशन इकाई का गठन : राहुल धुरंधर बने अध्यक्ष

जांजगीर- जनता यूनियन मड़वा जनरेशन शाखा का पुनर्गठन आज संगठन के वरिष्ठजनों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के वरिष्ठ अभिभावक श्री प्रदीप पाठक जी (कोरबा) के करकमलों से मां भारती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना और वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत जनता यूनियन की परंपरा एवं शिष्टाचार के अनुरूप आमंत्रित एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।

पारंपरिक शुभारंभ एवं अतिथियों को मंचासीन करने बाद अतिथियों से क्रमशः उद्बोधन लिए गए। संगठनात्मक उद्बोधन की कड़ी में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक सर्वश्री एस ए सईद एवं प्रदीप पाठक सहित प्रांतीय सचिव श्री प्रदीप शर्मा (बिलासपुर), प्रांतीय कार्यकाल सचिव श्री कान्हा कौशिक (रायपुर), प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री यतीश वर्मा (दुर्ग), प्रांतीय संगठन सचिव अवधेश साहू (रायपुर), प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सम्मेलाल श्रीवास (कोरबा) एवं पी वी चंद्रशेखर (बिलासपुर), वरिष्ठ अभिभावक सी के राठौर (चाम्पा) एवं भीषम सूर्यवंशी (चाम्पा), पीताम्बर चौहान (बिलासपुर) आदि ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन से उपस्थित कर्मचारी साथियों में ऊर्जा का संचार किया तथा जनता यूनियन से जुड़कर काम करने की अपील की।

चुनाव सम्पन्न कराने हेतु प्रांतीय सन्गठन मंत्री अवधेश साहू जी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जिनकी निगरानी में विधिवत चुनाव सम्पन्न हुआ। मड़वा जनरेशन इकाई की पुनर्गठित कार्यकारणी में सर्वसम्मति से श्री राहुल धुरंधर अध्यक्ष, हितेश सूर्यवंशी सचिव, बलराम साहू कोषाध्यक्ष, छोटू लाल निर्मलकर संगठन सचिव तथा जयकृपाल यादव प्रचार सचिव नियुक्त किये गए हैं। यही टीम कार्यकारिणी के विस्तार हेतु प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही अनुमोदन प्राप्त करेगी। कार्यकारिणी के मार्गदर्शन और सुझाव हेतु श्री एस ए सईद जी, श्री अनुराग श्रीवास्तव जी एवं श्री एस के गुप्ता जी को वरिष्ठ संरक्षक नियुक्त किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम की व्यवस्था और सभा का सफल संचालन रवि साइमन, प्रांतीय सचिव ने किया। अंत में चुने गए पदाधिकारियों को पुष्पहार अर्पित कर अभिनंदन किया गया। आयोजन समिति और नवनियुक्त कमेटी ने उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का विनम्र आभार व्यक्त किया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *