Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

माघी पूर्णिमा मेला के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, “लोक संगम” ने बांधा समां

रतनपुर में आयोजित ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा मेले के चौथे दिन मंडी परिसर स्थित मंच पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भागवत कश्यप कृत छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति “लोक संगम” ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे वातावरण को लोक रंगों से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक देर रात तक मंच के सामने डटे रहे। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीत, संगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गौरतलब है कि माघी पूर्णिमा मेला का शुभारंभ 1 फरवरी से हुआ है।

oplus_0

नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने बताया कि यह मेला सैकड़ों वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले के सातों दिन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

oplus_0

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धि विनायक मंदिर के प्रबंधक दिव्यकांत दास महाराज  साथ ही नगर पालिका परिषद के सभी पार्षद उपस्थित रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया

आज के कार्यक्रम में एक विशेष दृश्य देखने को मिला, जब विजय साउंड सर्विस के संचालक, कई छत्तीसगढ़ी गायकों के मार्गदर्शक माने जाने वाले एवं आरके कैसेट (RK Cassette) के निर्माता स्वयं कार्यक्रम स्थल पर साउंड सिस्टम का संचालन करते हुए नजर आए। वर्षों से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत को दिशा देने वाले इस अनुभवी व्यक्तित्व का यूं मंच के पीछे सक्रिय रहना दर्शकों और कलाकारों के लिए प्रेरणादायक रहा। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की तकनीकी गुणवत्ता को और बेहतर बनाया तथा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के प्रति उनके समर्पण को उजागर किया।

oplus_0

कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे,बच्चों ने उनके साथ फोटो भी खिंचाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश श्रीवास्तव ने किया, वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप द्वारा किया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *