Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अपराधछत्तीसगढ़

खतरनाक रॉड-डंडा लेकर आतंक मचाने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई..

जांजगीर- 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और shivrinarayan मे 5 स्थानो पर लूटपाट और गम्भीर रूप से मारपीट की घटना हुई थी… जिसमें 13 आम लोग घायल हुए थे.. 2 गम्भीर रूप से अभी भी बिलासपुर और रायपुर के हस्पतल मे एडमिट है.. एक कोमा मे है.. पुलिस ने अभी तक आठ आरोपियों को ग़िरफ़्तार कर लिया है.. नवमी आरोपी की घेराबंदी के दोरान उसके द्वारा कट्टे से फायर करने पर पुलिस मुठभेड़ मे उसके पैर मे गोली लगी है…
खतरनाक रॉड-डंडा लेकर आतंक मचाने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई..

थाना शिवरीनारायण,थाना पामगढ़ में दर्ज अपराधों में घायलों की सूची

थाना शिवरीनारायण के मामले में घायलों की सूची:
1/मुकेश राय सागर
निवासी – कचंदा
थाना – शिवरीनारायण( ICU में गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती )
2/अमन बंजारे
निवासी – कचंदा
थाना – शिवरीनारायण
(गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)
3/दीपक कुमार कश्यप
निवासी – बोईदा (सिर में चोट)
4/प्रशांत कश्यप
निवासी – बोर्ड
अनिकेत राय सागर
निवासी – कचंदा (सिर में चोट)
5/आर्यन
निवासी – कचंदा
(साधारण चोट)
6/सुमित बंजारे (घायल साधारण चोट)
7/अनिकेत रायसागर (साधारण चोट)

थाना पामगढ़ में मामले में घायलों की सूची
8 /कैलाश दास मानिकपुरी ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
9/बसंत दास ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण
10/शुभम यादव निवासी बारगांव थाना पामगढ़
11/ संजीव कुर्रे ग्राम भवतरा थाना शिवरीनारायण
12/आशीष वानी निवासी बार गांव थाना पामगढ़
4 सुखनंदन कश्यप निवासी सेंद्री थाना पामगढ़
13/लक्ष्मण यादव ग्राम कचंदा थाना शिवरीनारायण (गंभीर चोट) है।
⏺️ जांजगीर चांपा–पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं आक्रामक कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि जप्त कर कुल ₹4,09,000/- की संपत्ति बरामद की है।

नाम आरोपीयो का नाम –
01. निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 03 माह
02. मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल
03. नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 03 माह
04. रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 04 माह चारो निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण निवासी राहौद वार्ड नं. 01 थाना शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
05. आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी राहौद डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक
8.सन्नी
9..रामनाथ…. (मुठभेड़ मे पैर मे गोली लगी है )
जप्ती ‘- आरोपियो एवं विधी के विरूद्ध संघरर्षरत बालको के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ‘
1. स्टील का राड – 04 नग
2. डण्डा ‘- 02 नग
3. बेल्ट – 01 नग
4. KTM मोसा – 02 नग
5. सीडी डिलक्स मोसा – 01 नग
6. हीरो स्कूटी जूम एक्स टेक -‘ 01 नग,
7. आरोपीयो का मोबाईल – 07 नग,
8. लूटे गये मोबाईल – 03 नग ,
9. नगदी रकम 9000 रू
जूमला कीमती 4,09,000 /- रू

आरोपी के विरूध्द अपराध सदर धारा –
1.थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/26 धारा 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस
2. थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 46/26 धारा- 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस
3. थाना पामगढ़ के अपराध कमांक 40/2026 धारा 126 (2),296,351 (2), 115(2),309 (6),3(5) बीएनएस
4. थाना पामगढ़ अपराध कमांक 41/2026 धारा 296,351 (2),115 (2), 309 (6),3 (5) बीएनएस
5. थाना पामगढ के अपराध कमांक 45/2026 धारा 309 बीएनएस
के तहत विधिवत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

अपराध का विवरण
(दिनांक 29.01.2026 / थाना शिवरीनारायण) प्राथी दीपक कुमार कश्यप ने रिपोर्ट किया कि
दिनांक 29.01.2026 को रात्रि लगभग 21:00 से 21:30 बजे के मध्य थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत नहर पार कच्चा रास्ता, ग्राम कचंदा में आरोपीयों द्वारा मोटर सायकल सवार व्यक्तियों द्वारा संगठित रूप से घटना को अंजाम दिया गया।आरोपियों ने राह चलते एक घटना में दीपक कुमार कश्यप एवं प्रशांत कश्यप, पुनः दूसरी घटना में अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन कुछ ही दूर आगे तीसरी घटना में अनिकेत रायसागर एवं मुकेश रायसागर को रोककर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से राड एवं डण्डा से बेरहमी से मारपीट की।
घटना में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान ओप्पो, पोको एम-2 मोबाइल फोन एवं सिम सहित मोबाइल तथा नगदी राशि को लूटकर आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए इस प्रकार आरोपियों ने लगातार क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया !
थाना पामगढ़ क्षेत्र की घटना
दिनांक 27.01.2026 की रात्रि को विभिन्न स्थानों पर आरोपियों द्वारा ग्राम मुडपार-भदरा के मध्य जोगिया नाला पुल के पास आरोपियों ने कैलाश दास मानिकपुरी एवं वसंत दास मानिकपुरी को जबरन रोककर मां-बहन की गंदी गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के पाइप से मारपीट की।
इसी दिन ग्राम मेउ में रात्रि लगभग 22:50 बजे शुभम यादव एवं उसके साथियों के साथ खाली मैदान में बैठे होने के दौरान आरोपियों ने राड एवं बेल्ट से मारपीट कर गंभीर भय उत्पन्न किया साथ ही ग्राम चेऊडीह, मधुकर पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर लक्ष्मण यादव को मोटर सायकल से गिराकर हाथ-मुक्का, लात, बेल्ट व राड से मारपीट कर रेडमी मोबाइल एवं ₹10,000/- नगद लूटकर फरार हो गएl
पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने उपरोक्त आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

 वारदात का तरीका

प्राणघातक हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों का अपराध करने का तरीका अत्यंत सुनियोजित और क्रूर था। आरोपी एकत्रित होकर मोटरसाइकिलों से सुनसान एवं अंधेरे रास्तों पर घूमते थे और सड़क पर चल रहे राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर प्राणघातक वार करते थे, जिससे हत्या का प्रयास किया जाता था। हमले के बाद वे पीड़ितों से मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लेते थे।
इतना ही नहीं, वारदात के बाद भी रास्ते में जो भी व्यक्ति मिलता, उस पर सभी आरोपी एक साथ हमला कर देते थे। हर पीड़ित को सीधे सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करना और फिर सामान लूट लेना इनका तयशुदा अपराध पैटर्न था। इस प्रकार लगातार एक के बाद एक लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इन आरोपियों का मुख्य उद्देश्य थाl

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *