Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

खास - खबरछत्तीसगढ़

बजट 2026-27: महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की मजबूत आधारशिला — डॉ. गीता सिंह

  1. बजट 2026-27: केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 1 फ़रवरी 2026 को संसद में जो केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया, उसमे आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक समावेशन और विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है। यह एक समावेशी विकास का बजट है जिसमें महिलाओं के लिए कई नए उपाय और अवसर शामिल किए गए हैं।
    बजट में महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर प्रावधान किया गया है। देश भर में हर जिले में एक-एक गर्ल्स होस्टल बनाना प्रस्तावित किया गया है, जिससे कि लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए सुरक्षित और सस्ता आवास उपलब्ध हो सके। इससे विशेष तौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों की छात्राओं की पढ़ाई में आसानी आयेगी इसके साथ ही आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बजट में “SHE Marts” नाम से एक नवीन योजना की घोषणा की गई है। यह पहल Lakhpati Didi कार्यक्रम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को बाजार तक पहुँचका रास्ता प्रदान करेगी। इन SHE Marts के माध्यम से महिलाएँ अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक बेच पाएंगी, जिससे उनकी आय को बढ़ाकर उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित किया जा सकेगा ।
    बजट में यह भी उल्लेख किया है कि महिलाएं अब सिर्फ श्रम-आधारित गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि व्यवसाय की मालिक और निर्णय-निर्धारक बनेंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि SHE Marts के ज़रिये महिलाएं लघु व्यवसाय से बड़े स्तर के उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
    शैक्षिक अवसरों के विस्तार के अलावा, बजट में महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय मदद और आसान ऋण की व्यवस्था पर भी बल दिया गया है। इससे महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने और उसे बढ़ाने में मदद मिलेगी, खासकर उन महिलाओं के लिए जो पहली बार खुद का व्यवसाय शुरू कर रही हैं।
    सामाजिक सेवाओं के लिये भी महिलाओं को लाभ पहुंचाने की घोषणा शामिल है। बजट में महिलाओं और बच्चों के लिये पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिये उचित संसाधन आवंटित किये गये हैं, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।
    यह बजट निश्चित तौर पर नारी शक्ति को नई दिशा देगा ।
    अभी तक की , की गई घोषणाएँ देश में महिलाओं के लिये सकारात्मक संकेत देती हैं कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। ये बजट विकसित होते भारत की पूर्ण सक्षम होने के लिए महिलाओ के लिए निश्चित तौर पर एक बेहतर अवसर की तरह है !

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *