Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अपराधछत्तीसगढ़

सिटी कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, वाहन जप्त

बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटर सायकल चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।
थाना सिटी कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया पूर्णिमा ताम्रकार पति शांतिलाल ताम्रकार, निवासी जरहाभाठा मंदिर के पास, बिलासपुर द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थिया ने बताया कि उन्होंने दिनांक 11 जून 2025 को अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG10/AW 9278 को तेलीपारा क्षेत्र में संजय शुक्ला के घर के पास खड़ी कर रानीगांव चली गई थीं। बाद में दिनांक 14 जून 2025 की रात्रि लगभग 1 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी चोरी कर ली गई।
मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 364/25, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।
थाना प्रभारी देवेश राठौर के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शेख साहिल पिता शेख जहीर उम्र 20 वर्ष, निवासी करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी इमरान खान उर्फ इम्मू, निवासी चांटीडीह बंधु कॉम्प्लेक्स के साथ मिलकर एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG10/AW 9278 को जप्त किया गया। आरोपी शेख साहिल को दिनांक 29 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *