Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

Bilaspur News:– प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा का रतनपुर में आतिशी स्वागत, महामाया दर्शन को पहुंचे

संजय सोनी की रिपोर्ट…..

Bilaspur News: बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने शानदार जीत के उपरांत धर्मनगरी रतनपुर में महामाया मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों ने उनका जोरदार आतिशी स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन कर अपनी खुशी जताई।

Ratanpur | रतनपुर।
बीते दिनों संपन्न बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अजीत मिश्रा अपने सहयोगी टीम के साथ रतनपुर पहुंचे। महामाया मंदिर के पार्किंग स्थल पर नगर के पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत से प्रभावित श्री मिश्रा ने उपस्थित पत्रकारों को गले लगाकर अपनी आत्मीयता व्यक्त की।

इसके बाद अजीत मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकार निर्मल माणिक, शादाब खान, मनीष मिश्रा, अमजद खान, रविंद्र विश्वकर्मा, सैय्यद जफर और प्रवीण सिंह के साथ मंदिर में जाकर महामाया देवी के दर्शन और पूजन किया। मंदिर के पुजारी सूरज मिश्रा ने विधिपूर्वक दर्शन कराकर प्रसाद प्रदान किया।

दर्शन पूजन के उपरांत सभी पत्रकार साथियों ने गिरजाबन हनुमान मंदिर और तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर रहूंगा: अजीत
महामाया देवी के दर्शन के बाद अजीत मिश्रा ने उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि महामाया देवी की कृपा और पत्रकार साथियों के सहयोग के कारण संभव हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे और उनकी टीम हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए तत्पर रहेंगे।

इस मौके पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार संजय सोनी, कान्हा तिवारी, युनुस मेमन, रवि तंबोली, बिलासपुर से प्रशांत भट्टाचार्य, सरफराज खान सहित अन्य कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *