Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ का उग्र आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में जिला कलेक्टरों के माध्यम से केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

साथ ही सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों में आमसभा व विरोध-प्रदर्शन आयोजित कर पावर कंपनी अध्यक्ष के नाम रायगढ़ क्षेत्र के मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया गया।

कर्मचारियों की प्रमुख ज्वलंत मांगे:
राज्य सरकार की तर्ज पर पावर कंपनी में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
सभी तकनीकी कर्मचारियों को 3% तकनीकी भत्ता दिया जाए।
शेष बचे आईटीआई कर्मचारियों को टी.ए.ई./टी.डी.ई. बनाया जाए।
कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए।
सभी कैडरों के लंबित पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी किए जाएं।
महासंघ ने चेतावनी दी है कि –
सितंबर माह में पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाकर कर्मचारियों को संगठित किया जाएगा।
9 अक्टूबर को रायपुर में विशाल रैली निकालकर पावर कंपनी मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो महासंघ काम बंद आंदोलन तक जाएगा।
आमसभा को भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय एल.पी. कटकवार जी ने संबोधित करते हुए कहा:
“अब संगठन कंपनी प्रशासन के झूठे वादों पर विश्वास नहीं करेगा। जब तक मांगे पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।”

कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी रायगढ़ क्षेत्र के महामंत्री प्रमोद कुर्रे ने किया। इस अवसर पर पूरे रीजन से बड़ी संख्या में कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *