Breaking
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवार

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर अस्पताल निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां,डायरिया फैलने के बावजूद अव्यवस्था चरम पर, SDM ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश।

रतनपुर-त्तीसगढ़ के रतनपुर में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और हर दिन दर्जनों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाली का शिकार है। गुरुवार की रात 12 बजे जब कोटा SDM नितिन तिवारी अचानक अस्पताल पहुंचे, तो जो दृश्य सामने आया उसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी—ड्रेसिंग रूम में बारिश का गंदा पानी जमा था, परिसर गंदगी से भरा हुआ और संसाधनों की भारी कमी साफ झलक रही थी।

बिलासपुर/रतनपुर।
स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए कोटा SDM नितिन तिवारी गुरुवार रात 12 बजे खुद रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे। क्षेत्र में डायरिया के बढ़ते मामलों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने औचक निरीक्षण का निर्णय लिया था।
लेकिन अस्पताल पहुंचते ही जो दृश्य सामने आया, उसने न सिर्फ प्रशासन को चौकाया, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर दिया।

 

ड्रेसिंग रूम में बारिश का पानी, चारों ओर गंदगी

SDM को सबसे पहले ड्रेसिंग रूम में भरा बारिश का गंदा पानी दिखाई दिया। वहां इलाज की व्यवस्था तो दूर, साफ खड़े होने की जगह तक नहीं थी। वहीं अस्पताल परिसर में भी जगह-जगह कीचड़ और कचरा फैला मिला, जो संक्रमण फैलाने के लिए काफी है।

यह हालत उस समय सामने आई है जब रतनपुर क्षेत्र में हर रोज़ 12 से 15 डायरिया के नए मरीज सामने आ रहे हैं।
लोग बीमार हो रहे हैं, इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल की हालत खुद बीमार है।

 

BMO को लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश

SDM नितिन तिवारी ने मौके पर ही बीएमओ को कड़ी फटकार लगाई और ड्रेसिंग रूम की तत्काल मरम्मत, अस्पताल की सफाई और स्टाफ की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

 

एक डॉक्टर पर चार दिन से पूरा बोझ

चौंकाने वाली बात सामने आई कि पिछले चार दिनों से अस्पताल में सिर्फ एक डॉक्टर लगातार ड्यूटी पर है स्टाप की कमी है लगता की सिस्टम ही बीमार है ।
जबकि डायरिया जैसे गंभीर संक्रमण में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ।

बता दें की अन्य डॉक्टर कभी-कभार आते हैं, और जब उनका “मन नहीं लगता”, तो बिना सूचना दिए लौट जाते हैं। इससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *