Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अपराधक्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी और RTI कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने धमतरी के एक निवासी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी और RTI कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने धमतरी के एक निवासी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि धमतरी का 55 वर्षीय नीलेश रायचूरा पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर उनके परिवार, उनकी छोटी बेटी और पत्नी के खिलाफ अभद्र, फूहड़ टिप्पणियां और गाली-गलौज कर रहा है।

कुणाल शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इन टिप्पणियों को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब यह व्यवहार असहनीय हो गया तो उन्होंने कार्रवाई का फैसला लिया। उन्होंने 19 सितंबर 2024 को रायपुर के पुलिस अधीक्षक को नामजद शिकायत सौंपी थी। जांच के बाद उनकी शिकायत सही पाए जाने पर राजधानी की कोतवाली पुलिस ने 19 फरवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 (अश्लील कृत्य) के तहत मामला दर्ज कर लिया।

शुक्ला ने आशंका जताई कि उनके परिवार को इतनी शिद्दत से निशाना बनाया जा रहा है कि उनके मन में डर घर कर गया है। उन्होंने कहा, “मैं इस मामले को छिपा नहीं सका और पुलिस को सूचित करना जरूरी समझा।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लगातार अपमानजनक टिप्पणियों के कारण उनकी और उनके परिवार की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वे अपनी मानसिक शांति खो चुके हैं और परिवार की सुरक्षा को लेकर हर वक्त तनाव में रहते हैं।

RTI कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने बताया कि इस घटना ने उनके परिवार के दैनिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।उनकी छोटी बेटी और पत्नी के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों से वे परेशान हैं। शुक्ला ने कहा, “हमारा रूटीन बिगड़ गया है। मैं और मेरा परिवार अब पहले की तरह सहज नहीं रह पा रहे।”

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी थी और सबूतों के आधार पर नीलेश रायचूरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *