Breaking
कलेक्टर ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों का विभाजन, एसडीएम भी बदले गए, चांपा के बाद अब पवन कोसमा संभालेंगे पामगढ़ एसडीएम की जवाबदारीसेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़

साइबर थाना रेंज सरगुजा की उपलब्धियां ,रेंज साइबर थाना, अम्बिकापुर सरगुजा ने वर्ष 2024 में पाई सभी प्रकरणों में सफलता, प्रदेश में साइबर थानों के मामलों के निकाल में रहे अग्रणी

प्रदेश में साइबर थानों के मामलों के निकाल में रहे अग्रणी, सर्वाधिक आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही। प्रदेश में साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत दिलाने में रहे अग्रणी। विभिन्न प्रकरणों में शतप्रतिशत् रिकवरी के साथ विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किये गये। शेष प्रकरणों में आरोपी चिन्हांकित किये गये। रेंज के अन्य बहुचर्चित एवं गंभीर प्रकरणों को सुलझाने में भी रही महत्वपूर्ण भूमिका। साइबर के कुल 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर प्रार्थियों को दिलाई गई रकम 1,33,80,481 रूपये की राशि।

अंबिकापुर। साइबर थाना रेंज सरगुजा द्वारा रेंज के विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रकरणों एवं साइबर थाना में दर्ज प्रकरणों की लगातार सुक्षमता एवं तकनीकी रूप से विवेचना की जा रही थी। साइबर थाना द्वारा विभिन्न प्रकरणों का सुक्षमता एवं गहनता से विवेचना कर आरोपी चिन्हांकित किये गये। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये स्वयं प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिये उनके निर्देश, रेंज के संबंधित पुलिस अधीक्षक एवं साईबर नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में साइबर थाना रेंज सरगुजा को विभिन्न राज्यों में आरोपियों के पतासाजी हेतु अनुमति प्रदाय किया गया।

साइबर थाना की टीम के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों बिहार, झारखंड, असम, पश्चिमबंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, केरल, महाराष्ट्र, सहित 17 राज्यों में अलग-अलग समय में दबीस देकर 16 प्रकरणों में 81 आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही गई जो कि छ0ग० राज्य में साइबर थाना के मामलों में आरोपियों के विरूद्ध की गई सर्वाधिक कार्यवाही रही। साइबर थाना द्वारा 16 प्रकरणों में साइबर फ्रॉड पीड़ितों को 1,33,80481.00 रूपये की रकम दिलाई गई जो प्रदेश में सर्वाधिक रही।

 

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *