Breaking
कलेक्टर ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों का विभाजन, एसडीएम भी बदले गए, चांपा के बाद अब पवन कोसमा संभालेंगे पामगढ़ एसडीएम की जवाबदारीसेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़

बिजली कर्मचारी संघ रायगढ़ क्षेत्र ने नए मुख्य अभियंता का किया स्वागत, समस्याओं के समाधान की मांग

रायगढ़। अखिल भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ, रायगढ़ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में नए मुख्य अभियंता पी. वी. संजीव का स्वागत किया। इस दौरान संघ ने क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

संघ ने 8 सूत्रीय प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया, जिसमें कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति, विभागीय डिस्पेंसरी को तत्काल खोलने, प्रशासनिक भवन निर्माण को जल्द शुरू करने और ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान सुनिश्चित करने जैसी समस्याएं शामिल हैं।

संगठन नेता प्रमोद कुर्रे ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों का 15 दिनों के भीतर समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। मुख्य अभियंता पी. वी. संजीव ने सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

संगठन के इस कदम से कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है, और मुख्य अभियंता द्वारा त्वरित समाधान का आश्वासन मिलने से समस्याओं के निराकरण की उम्मीद जगी है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *