Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़बिलासपुर

सोना 80 हजार के करीब, आज छू लिया 78,100 का आंकड़ा: कमल सोनी

 

चांदी की कीमतें भी लखपति बनने की राह पर

**रायपुर।** **छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी** का कहना है कि *”अंतरराष्ट्रीय बाजार की उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय सराफा बाजार पर दिख रहा है। सोने की कीमतें आज 78,100 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई हैं, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अगर मौजूदा हालात बने रहे, तो दीवाली से पहले सोना 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकता है।”*

**कमल सोनी** ने यह भी कहा कि, *”अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्याज दरों में कटौती और कुछ देशों में जारी युद्ध और अस्थिरता जैसी परिस्थितियां सोने और चांदी की कीमतों को ऊंचाई पर ले जा रही हैं। अगले सप्ताह तक सोने के 80,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की पूरी संभावना है।”*

चांदी के बाजार पर भी वैश्विक प्रभाव स्पष्ट है। आज चांदी 94,650 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। **कमल सोनी** के अनुसार, *”चांदी की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, और यह एक लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।”*

**कमल सोनी** का कहना है कि, *”वैश्विक बाजार में चल रहे उथल-पुथल और विभिन्न देशों के बीच संघर्ष की स्थिति ने भारतीय सराफा बाजार पर सीधा असर डाला है। इससे सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं।”*

इसके बावजूद, ग्राहकों की खरीदारी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। **कमल सोनी** ने बताया, *”त्योहारी सीजन और नवरात्रि के साथ शादियों की खरीदारी शुरू होने वाली है। इस कारण ग्राहकी बरकरार है, और लोग लगातार सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं।”*

आखिर में **कमल सोनी** ने कहा, *”सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों ने व्यापारियों और ग्राहकों के बीच चर्चा को गर्म कर दिया है। सभी की नजरें बाजार की आगामी गतिविधियों पर टिकी हुई हैं, और यह देखना होगा कि वैश्विक बाजार कब स्थिर होता है।”*

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *