Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

क्राइमछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का नया अपराधगढ़ ,रायगढ़ शहर के अंधेरी पुलिया में गला रेतकर हत्या, घटना स्थल पर खोजी कुत्ते के साथ फोरेंसिक टीम मौजूद

रायगढ़ शहर के जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 अंधेरी पुलिया (गंधरी पुलिया) के समीप रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। माामले की जानकारी तब सामने आई जब गुरुवार सुबह काम करने आई बाई ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी।

घर के दवाजे के पास पड़ी हुई थी लाश
मिली जानकारी के अनुसार रमेश उर्फ बब्बू तिवारी जो घर के पीछे रेलवे ट्रैक है। वे घर पर अकेले रहते थे। मृतक की पत्नी की मृत्य पूर्व में हो चुकी है। आज सुब​ह काम करने वाली बाई जब घर पर आई तो घर बंद था। फिर वह बार-बार कॉल करने लगी। पर कोई जवाब नहीं आया। जब​​कि बब्बू तिवारी का कॉल जा रहा था। पर कोई जवाब नहीं आने से कामवाली ने अनहोनी के आशंका को लेकर उसने आस-पास के लोगों सूचना दी। घर बंद था। अंदर झांक के देखने पर खून के छीटे दिखाई दे रहें थे।

मृतक ब्याज में रकम देने का काम करता था

जानकारी के अनुसार मृतक बब्बू तिवारी लोगों को ब्याज में रकम दिया करता था। हो सकता है रकम को लेकर कुछ विवाद हुआ हो और अज्ञात आरोपी ने उनकी हत्या की हो। धीरे-धीरे भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी फिर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दिया है।

हत्या वारदात की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, निरीक्षक मोहन भारद्वाज की टीम ने जांच शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल की जांच में खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है, फोरेंसिक टीम भी मौजूद है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *