Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

अनाथालय की महिला कर्मचारी से छेडखानी , घटना सीसीटीवी में कैद

रायगढ। चक्रधर बालिका सदन से संबद्ध कामकाजी महिलाओं के हास्टल महिला वसति गृह की तक़रीबन 25 साल उम्र की स्टाफ़ के साथ बीती 27-28 अगस्त की दरमियानी रात तक़रीबन डेढ़ बजे अनाथालय परिसर में ही कुछ युवकों ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया । बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना अनाथालय के सीसीटीवी कैमरे में क़ैद भी हो गई। पीड़िता ने घटना की जानकारी संस्था प्रबंधन को भी दे दी थी। मगर घटना के दो दिनों तक अनाथालय प्रबंधन ने चुप्पी साध ली थी। मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार से चक्रधर बालिका सदन में महिला बाल विकास के अधिकारियों और पुलिस की टीम की आवाजाही बढ़ गई है। ख़बर है कि मामले से जुड़े सभी तथ्य जुटा लिये गये हैं और चक्रधर बालिका सदन प्रबंधन की तरफ़ से एफ़आईआर भी कराई जा रही है।

इस पूरे मामले में एक तरफ़ जहां पीड़िता स्वाभाविक तौर पर डरी सहमी हुई है, वहीं चक्रधर बालिका सदन वसति गृह प्रबंधन ने दो दिनों तक मामले को दबाये रखने का प्रयास किया, जो कई तरह के संदेहास्पद सवाल खड़े कर रहा है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *