Breaking
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मा

छत्तीसगढ़

भाई की हत्या कर फरार रहने वाले आरोपी को 05 माह बाद गिरफ्तार करने में थाना चाम्पा पुलिस को मिली सफलता

 

भाई की हत्या कर फरार रहने वाले आरोपी को 05 माह बाद गिरफ्तार करने में थाना चाम्पा पुलिस को मिली सफलता

 नाम आरोपी- सुरेश बरेठ पिता खीखराम बरेठ उम्र 43 वर्ष साकिन सिवनी बरमचौक थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा*

 आरोपी के कब्जे से एक डंडा को किया गया बरामद*

आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया सुशीला बाई साकिन सिवनी रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका बड़ा लडका आरोपी सुरेश तथा छोटा लड़का संतोष घर में इसके साथ रहते है, संतोष शराब पीने का आदि है कि दिनांक 03-03-2024 को रात्रि करीब 08-00 बजे बड़ा लड़का सुरेश काम करके आकर घर में खाना खा रहा था, उसी समय छोटा लड़का संतोष घर आया जो सुरेश को खाना खाते देख कर उसके खाना के थाली को लात में मार दिया सुरेश का खाना वही फैल गया तथा सुरेश के कालर को पकड़कर झगड़ा करने लगा कि दोनो भाई सुरेश तथा संतोष आपस से मारपीट होने लगे जिसे देखकर प्रार्थीया आसपास में मदद के लिए चली गई रात को कोई मददगार नही मिला जब वह वापस आई तो देखी सुरेश के हाथ मे डंडा था। जिससे उसने अपने छोटे भाई संतोष को मारपीट कर उसके सिर एवं हाथ शरीर मे चोट पहुँचाया था। जिससे संतोष बेहोश हो गया था जिसे सुरेश ने उठा कर खाट में सुला दिया व रात में मनराखन के घर सोने चला गया सुबह घर आकर देखा तो रात में सुरेश के मारे गए डंडा के चोट से संतोष कि मृत्यु हो गई थी। जिसे देखकर आरोपी सुरेश घटना दिनांक से ही लगातार फरार हो गया था कि दूसरे रोज दिनांक 04-03-24 को शाम 5 बजे तक लड़का संतोष सोकर नहीं जगा तब जाकर देखी संतोष अपने कमरा में मृत हालत में पड़ा है। सूचना पर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जिसका शव पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें सिर व बांह मे गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख करने पर थाना चाम्पा पर अपराध क्रमांक 122/24 धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

प्रकरण के आरोपी घटना घटित कर हो गया था फरार जिसकी पातासाजी *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में चांपा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिला कि आरोपी सुरेश बरेठ छिपकर रायपुर उरला मे रह रहा है की सूचना पर *अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमनि सिदार के कुशल मार्गदर्शन* में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर टीम रायपुर रवाना किया गया जिसे काफी तलाश के बाद देर रात्रि मे आरोपी के मिलने पर पूछताछ मेमोरेण्डम मे जंगली लकडी डंडा से सिर मे मारकर हत्या करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जा से घटना मे उपयोग डंडा को बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी को दिनांक 22.07.2024 को गिरप्तार कर किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डाॅ. नरेश पटेल, सउनि दिलीप सिंह, अरूण सिह, मुकेश पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र टडंन, प्रकाश राठौर, आर. नितीन द्विवेदी, डिकेश्वर साहु, शंकर राजपुत व अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *