Breaking
सेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मान

रतनपुर

घटिया निर्माण की खुली पोल करोड़ों की लागत से बनी सड़क उखड़ी, खामियां छुपाने चढ़ा रहे डामर परत

रतनपुर में सड़क निर्माण में लोक निर्माण विभाग और अफसरों की मिलीभगत से घटिया सड़क निर्माण किया जा रहा है। आलम यह है कि 18 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क पहली ही बारिश में उधड़ गई है। इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नगर प्रवास को देखते हुए अधिकारियों ने इसकी सुध ली है और सड़क पर डामर की परतें बिछाकर भ्रष्टाचार को ढकने का खेल चल रहा है।


बता दें कि, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने रतनपुर के खंडोबा मंदिर से केरापारा खूटाघाट की करीब आठ किलोमीटर सड़क बनाने के लिए दिसंबर 2022 में 18 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत किया था, जिसके बाद टेंडर जारी कर ठेकेदार को काम दिया गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने काम शुरू करने के बाद बारिश शुरू होने का बहाना कर काम अधूरा छोड़ दिया था, जिसके चलते बारिश में लोग परेशान होते रहे।घटिया निर्माण की शिकायत, फिर भी अफसरों ने नहीं दिया ध्यान


इस बीच बारिश से जब सड़क निर्माण शुरू हुआ, तब स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण की शिकायत की थी। इसमें बताया गया था कि सड़क बनाने के लिए ठेकेदार मनमानी कर रहा है, जिसे देखने वाले जिम्मेदार अफसर गायब रहते हैं। यहां टाइमकीपर की देखरेख में काम चल रहा है, जिसके कारण मनमानी की जा रही है। ठेकेदार के गुणवत्ताहीन काम की शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *