Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

कांकेर

बाढ़ भी नहीं रोक पाई हौसले को दुर्गम रास्तों को पार कर गांव में फैलाया उजियारा

 

रायपुर / कांकेर में मौसम की खराबी, आँधी तूफान और भारी बारिश के कारण सड़क के बह गया और , पुलों के ढह जाने की खबरों के बीच प्रशासन की विफलता की चर्चा आमतौर पर होने लगती है। ऐसी भी तस्वीरें वायरल होने लगती है जिसमें किसी बीमार या गर्भवती महिला को अस्पताल लाने के लिए कठिन जुगत लगानी पड़ती है। पर कई बार प्रशासन के लोगों की जीवटता भी आमजन का प्रशासन पर पर जो भरोसा है उसे न केवल बनाए रखती है बल्कि कहीं अधिक मजबूत भी करती है। ये तस्वीरें और वीडियो बहुत कुछ अपने आप बयां कर रही है।

वीडियो कांकेर जिले के पखांजूर का है।

जानकारी मिली की 25 अगस्त 23 को कोटरी नदी में डोंगी में सवार लोगों के बीच लगभग 350 किलो का यह ट्रांसफार्मर भी है। लगभग 20 – 30 घरों वाले गाँव बांगोघोड़िया में खराब ट्रांसफार्मर को बदला जाना है। सीएसपीडीसीएल के अधिकारी और उनके लाइन स्टॉफ के लोग और कुछ स्थानीय ग्रामीण भी डोंगी में सवार हैं। नदी नाले के उफान में होने के कारण गाँव का सड़क संपर्क सभी तरफ से टूट गया था। ऐसे में गाँव में नया ट्रांसफार्मर पहुँचाने के लिए बीच में पड़ने वाले कोटरी नदी को पार करना ही एक मात्र रास्ता था। नदी पार कराने के लिए वहाँ कोई बड़े जेट्टी का नहीं बल्की स्थानीय लोगों का सहारा डोंगी ( छोटी नाव) था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डोंगी में लाए गए इस ट्रांसफार्मर को ट्रेक्टर में भर कर गाँव में ले जाया गया। उसके बाद बिजली कंपनी के लोगों ने उस नए ट्रांसफार्मर को बिना समय गंवाए बदलकर गाँव की बिजली आपूर्ति बहाल की। विद्युत कंपनी के कर्मचारियों की इस जीवटता को ग्रामीणों ने भी सराहा। और ठीक भी है अच्छे कार्य की सराहना तो होनी ही चाहिए।

CG Bulletin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *