Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रिमझिम फुहारों के बीच स्मरण महिला स्व सहायता समूह ने मनाया सावन उत्सव,

संजय सोनी की रिपोर्ट 

रतनपुर– स्मरण महिला स्व सहायता समूह ,व महिला समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को सावन उत्सव जोर शोर से मनाया गया, सम्पन्न सावन उत्सव में सैकड़ो की संख्या में शामिल महिलाएं हरे रंग की परिधान में नजर आई,


उल्लेखनीय है कि भगवान शिव का प्रिय मास सावन में नगर की मातृ शक्तियां द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ध भी सावन उत्सव रिमझिम फुहारों के मध्य श्री कृष्ण भजनों के साथ रंगारंग रूप से मनाया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ समूह की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सोंनी,
अंजनी यादव,शीतला यादव द्वारा भगवान शिव को स्मरण कर स्नेहपूर्वक आमंत्रित समस्त महिलाओं को कतारबद्ध बिठाकर हल्दी कुमकुम लगाकर उन्हें सुहाग सामाग्री देकर उनका सम्मान किया गया ,तदोपरांत श्री कृष्ण राधा की झांकी निकालकर उन्हें सावन झूला झुलाते हुए सावन उत्सव मनाया गया,


**भजन ने शमां बांधा**
सावन उत्सव के दौरान भगवान शिव,श्री राम,कृष्ण पर आधारित संगीतमय भजनों को सुन उपस्थित महिलाएं झूम उठा, सुनीता सोंनी ,स्वीटी शर्मा,नीलू पांडे,वर्षा श्रीवास्तव,नीतू सिंह द्वारा स्वरचित भजनों ने देर शाम तक उत्सव में शमाँ बांधे रखा,
बरसते पानी मे उपस्थित सैकड़ो महिलाओं ने” अंजनी निवास परिसर “में आयोजित सावन उत्सव में पहुंचकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करते हुए सद्भावना पूर्वक सावन उत्सव का लुत्फ उठाया,
कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित समस्त महिलाएं को प्रसादी के रूप में समूह के सदस्यों द्वारा खीर पूड़ी बांटा गया,
सम्पन्न सावन उत्सव में स्मरण महिला स्व सहायता समूह की सभी महिला सदस्यों सहित पार्षद अर्चना सोंनी, इंदु यादव , बिनु निराला,रानी नामदेव,लीनु गुप्ता,मधु सोंनी,रितिका सोंनी,वहीदा बेगम,विद्या राजपूत, खुशबू सोंनी,चंचल सोंनी,प्रमिला कश्यप,चीना सोंनी, चीकी पटेल,सीमा सोंनी,रंजना सोंनी,उषा गोपाल,रानी सोंनी,राजकुमारी गोपाल ,कुसुम, सुलोचना,भुनेश्वरी यादव,सहित असंख्य महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *