Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

24 घंटे के भीतर 28 स्थाई वारंटी किए गए तामील, बलरामपुर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, 25 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को भी किया गया गिरफ्तार

थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 52 / 1999 धारा 395, 397 भादवि 25, 27 आम्स एक्ट में लगातार 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार |
एक ही आरोपी के 05 स्थाई वारंट किए गए तामील, जिले के विभिन्न थानों में ट्रांसफारमर चोरी कई प्रकरणों में आरोपी की पुलिस कर रही थी तलास |
> अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में स्थाई वारंटियों के धर-पकड़ हेतु जिले के सभी थाना /चौकी में चलाया गया अभियान |
उल्लेखनीय है कि, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश अग्रवाल ( भापुसे) द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अन्तर्गत स्थाई वारंटियों के अधिक से अधिक तामिली एवं धर-पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में सम्पूर्ण जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत 24 घंटे के भीतर जिले में 28 स्थाई वारंटियों को तामील करने में बलरामपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
ज्ञात हो तामिल किए गए स्थाई वारंटियों में थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 52/1999 धारा 395, 397 भादवि 25, 27 आम्स एक्ट में लगातार 25 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को थाना रामानुजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 25 वर्षों से फरार आरोपी चलितर महरा पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक-छिप कर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी को रामानुजगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इसी प्रकार स्थाई वारंटी जसीम खान, निवासी हरिगवां थाना रघुनाथनगर जिसके विरुद्ध जिले के थाना रामचन्द्रपुर 02, थाना सनावल में 01, चौकी डिण्डो में 01, चौकी वाड्रफनगर में 01 कुल 05 मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी जसीम खान, निवासी हरिगवां को कड़ी मसक्कत के बाद चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। वारंटी जसीम खान के विरूद्ध थाना रामचन्द्रपुर, थाना सनावल, चौकी डिण्डो, चौकी वाड्रफनगर में ट्रांसफारमर चोरी एवं अन्य प्रकरणों में पुलिस तलास कर रही थी ।
इसी प्रकार थाना बलरामपुर के स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया था। टीम के द्वारा कुल 06 स्थायी वारंटी तामील कर थाना बलरामपुर लाया गया, स्थायी गिरफ्तार वारंटियों का डॉक्टरी मुलाहिजा पश्चात संबंधित न्यायालय में पेश किया गया ।
स्थाई वारंटियों के तामिली एवं धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों /थाना चौकी प्रभारियों एवं अन्य पुलिस स्टॉफ को विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए आगे भी इसी प्रकार अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कहा गया है ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *