Breaking
कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

अपराधछत्तीसगढ़

वर्धमान ट्रांसपोर्ट पर कोयला चोरी करने का आरोप, ACC सीमेंट कंपनी को लगाया करोड़ो का चुना, जाने क्या है मामला…

क्वालिटी चेक के दौरान वर्धमान ट्रांसपोर्ट द्वारा लाए गए कोयले में गड़बड़ी पाई गईं

दुर्ग-  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एसीसी लिमिटेड के ट्रांसपोर्टर लोकेश जैन कों कोयला चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह वर्धमान ट्रांसपोर्ट के मालिक है.जों एसीसी में कोयले का परिवहन करवाते है. यह मामला उस समय उजागर हुआ जब एसीसी लिमिटेड ने अपनी नियमित क्वालिटी चेक के दौरान वर्धमान ट्रांसपोर्ट द्वारा लाए गए कोयले में गड़बड़ी पाई। जांच में यह सामने आया कि तीन ट्रकों में लाया गया कोयला मानक कैलोरी मान से कहीं कम था, जो कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया में असर डाल सकता था। एसीसी लिमिटेड के ऑडिटिंग और क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम ने इस गड़बड़ी को त्वरित रूप से पकड़ लिया, और कंपनी ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क किया।

कोयले की गुणवत्ता से कि छेड़छाड़
कंपनी की सूचना के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 407 और 511 के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में आरोपियो के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही एसीसी लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मामला धारा 154 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर लोकेश जैन और उसके ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन जांच जारी है।

जांच में सामने आया कि वर्धमान ट्रांसपोर्ट के मालिक लोकेश जैन और उनके ड्राइवरों ने मिलकर कोयले की गुणवत्ता से छेड़छाड़ की थी। ड्राइवरों ने कबूल किया कि उन्होंने चोरी किए गए कोयले को घटिया सामग्रियों के साथ मिलाया था, जिससे कोयले का कैलोरी मान घट गया था। इससे एसीसी लिमिटेड के उत्पादन की गुणवत्ता पर असर पड़ा, और कंपनी को वित्तीय नुकसान हुआ।

गड़बड़ीयों पर सख्त कानूनी कार्रवाई
एसीसी लिमिटेड का उदाहरण यह दिखाता है कि कंपनियाँ अपने ऑडिट और क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम को मजबूत करके धोखाधड़ी और गड़बड़ी की पहचान कर सकती हैं। यह घटना उद्योगों में चेतावनी के तौर पर सामने आई है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सप्लाई चेन मॉनिटरिंग की महत्वता को उजागर किया है। उद्योगों में सप्लाई चेन की पारदर्शिता और वास्तविक समय में जाँच की आवश्यकता बढ़ गई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *