Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वर्णा महिला विंग का अनोखा ‘सावन उत्सव’ – ड्राई आइस रैम्पवॉक और 90s डीजे फ्लोर में सजी महफिल

बिलासपुर- “हमेशा एक कदम आगे” की सोच को साकार करते हुए स्वर्णा महिला विंग ने इस बार सावन पर्व को एक बिल्कुल नए और हटके अंदाज में मनाया। इस कार्यक्रम की खास बात रही – ड्राई आइस रैम्पवॉक, जिसमें बिलासपुर की महिलाओं को पहली बार चलने का मौका मिला। साथ ही, म्यूजिक डीजे फ्लोर पर महिलाओं ने अपने मनपसंद 90’s के गानों पर थिरकते हुए सावन का उत्सव बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम की LED स्क्रीन स्टेज, रंग-बिरंगे आर्टिफिशियल फूलों और बैलून से सजी भव्य डेकोरेशन ने सभी का मन मोह लिया। लक्की ड्रॉ गेम्स, वो भी छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ, कार्यक्रम की खास चर्चा बने। महिलाओं ने समय प्रबंधन की मिसाल पेश करते हुए पंक्चुअलिटी राउंड में भाग लिया।

सजे-धजे झूलों, सेल्फी प्वाइंट और हल्दी-कुमकुम की परंपरा ने उत्सव में चार चांद लगाए। साथ ही फ्रेंडशिप डे के मौके पर सभी सखियों को ‘स्वर्णा सखी बंधन’ की डोरी बांधी गई – जो आपसी मित्रता का खूबसूरत प्रतीक रहा।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे सम्माननीय अतिथियों में शामिल रहीं –
शुभ लक्ष्मी दास, अपेक्षा गिरी गोस्वामी, डॉ. दुर्गा, अंजली मिश्रा, रिचा चावला, भारती सोनी, राखी जादव, संजना बड़हरिया, चुन्नी मौर्या, सुमिता दास एवं अन्य विशिष्ट महिलाएं।

स्वर्णा सावन क्वीन कॉन्टेस्ट में मिस, मिसेज, गोल्ड, लक्की स्वर्णा सावन एवं लक्की वुमन ऑफ द डे जैसे खिताबों के लिए चुनी गई सुंदरियों को क्राउन, स्लैश एवं गिफ्ट्स से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे रामदरबार पूजा से हुई और शाम 8 बजे तक ये उल्लासमयी आयोजन चलता रहा। बीच-बीच में मनोरंजक खेल, पारंपरिक व्यंजन, और गति‍विधियों ने सबका मन मोहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा सोनी, नेहा सोनी, सीमा दलपति, अंकिता गुप्ता, सुनीता गाडगे, रेखा भोसले, संगीता तिवारी सहित स्वर्णा महिला विंग की सभी सखियों का विशेष योगदान रहा।

हिलेंद्र चौहान द्वारा कार्यक्रम की विशेष झलकियों को चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें पूर्व आयोजनों – सावन, गरबा, नववर्ष आदि की यादें भी ताज़ा हो गईं।

स्वर्णा महिला विंग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब बात रचनात्मकता, परंपरा और मॉडर्न टच की हो, तो वह सच में “एक कदम आगे” है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *