Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजा रावत के नेतृत्व में छात्रों ने राज्यपाल के नाम सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग

रतनपुर: एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजा रावत के नेतृत्व में छात्रों ने आज शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के प्राचार्य को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है, उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न महाविधालयों में छात्र/छात्राए है, विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारो का लगातार हनन हो रहा है । स्थिति छात्रों की आवाज दबाने का कार्य कर रही है, जिसे अब छात्र संगठन किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है, छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार सम्मान और भागीदारी की बुनियाद है इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव प्राप्त होता है, वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत छात्रों ने आज यह ज्ञापन सौपा जिसमे प्रमुख मांगे –
1. प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए ।
2. ⁠छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष,पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाए ।
3. ⁠चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया ) की शीघ्र घोषणा की जाए ।
4. ⁠छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए ।
5. ⁠लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था की पुनः लागू किया जाए ।
इन माँगो को लेकर आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया है और चेतावनी भी दी गई है की छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल की जाए अन्यथा छात्र संगठन अपने अधिकारो की लिए चरणबद्ध आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । उक्त ज्ञापन में एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजा रावत,मानस ताम्रकार, राघवेंद्र दुबे, आदित्य साहू, चिंटू कोशले,संस्कार राजपूत,प्रशांत जायसवाल, ओम ताम्रकार, वंश ताम्रकार सहित छात्र उपस्थित रहे ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *