Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अपराधछत्तीसगढ़तखतपुर

कलेक्टर के निर्देश एवम अनुविभागीय दंडाधिकारी के नेतृत्व में तखतपुर स्थित अवैध पटाखा गोदामों में दबिश दी गई 

डेली नीड्स दुकान की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का संग्रहण किया गया था | शिकायत प्राप्त होने पर टीम द्वारा निरीक्षण में नीचे फ्लोर पर खाद्य सामग्री , डेली नीड्स की दुकान पाई गई और ऊपरी फ्लोर में भारी मात्रा में पटाखे संग्रहित कर रखे पाए गए | पुराना नगर पालिका कॉम्प्लेक्स एवम मिशन हॉस्पिटल कंपाउंड के 5 गोदामों में अवैध रूप से 103 कार्टून में पटाखा बरामद किया गया | टीम द्वारा दस्तावेज की मांग किए जाने पर किसी तरह के कागजात प्रस्तुत नहीं करने से जप्त पटाखों को सील करने की कार्यवाही की गई | आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई | दुकान संचालक द्वारा बिना एक्सपायरी डेट की फफूंद लगा हुआ रसगुल्ला बिक्री करते पाए जाने पर अन्य खाद्य सामग्री की जांच करने पर एकस्पायर्ड खाद्य सामग्री प्राप्त होने पर वासुदेव स्टोर्स दुकान को सील किया गया | 3 घंटे चली कार्यवाही में एसडीएम तखतपुर ज्योति पटेल , तहसीलदार पंकज सिंह , नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की , खाद्य निरीक्षक श्याम वस्त्रकार एवम राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे |

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *