
रतनपुर से संजय सोनी की रिपोर्ट
रतनपुर– मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने कटघोरा बाई पास मार्ग में डीजल से भरे दो छोटी टेंकरो को पकड़ा ,जो अवैध रूप से बिना कागजात के ड्राइवर गाड़ी चलाते ले जा रहा था,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी अर्चना झा को मुखबिर से सूचना मिली कि डीजल की अवैध खरीद फरोख्त आजकल जोरो से कटघोरा बाई पास में हो रही है, आज मंगलवार को वो जब मौके पर पहुची तो दो गाड़ियों में डीजल भरते रंगे हाथ मौके पर बगदेवा निवासी तिवारी तथा रतनपुर के कैलाश पटेल व गाड़ियों के दोनों ड्राइवरों को पकड़ा गया,जिसे डीजल व दोनो टैंकर ,पिकअप सहित पकड़कर रतनपुर थाने लाया गया जिन पर अपराध दर्ज करने की बात पुलिस के अधिकारियों ने कही,
वही यह बात सोचने वाली है ।
पुलिस इन आरोपियों को रतनपुर थाने में सुबह से बैठाई हुई है लेकिन अब तक इन पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है अब ऐसे में सवाल उठ रहा है थे पुलिस इन आरोपियों साठ गांठ कर रही है। जानकारों की माने तो पुलिस के बड़े अधिकारी थाने में 2 घंटे तक बैठे रही लेकिन इस पर पुलिस ने अब तक FIR नहीं किया है देखना होगा कि पुलिस इस मामले पर कब तक अपराध दर्ज करती है।
वही इस मामले पर हमने रतनपुर थाना प्रभारी से फोन पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया।



