Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

ड्रीम विवर्स क्लासेस रतनपुर में प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

रतनपुर – ड्रीम विवर्स क्लासेस रतनपुर संस्थान द्वारा आयोजित “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2025” का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन हेतु कई सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनकी प्रेरणादायी बातों ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया।

मुख्य रूप से उपस्थित अतिथिगण:
🔹 लव कुश कश्यप – अध्यक्ष, रतनपुर
🔹 संदीप तिवारी – विभागाध्यक्ष, J.K. Institute of Engineering
🔹 विकास दुबे – प्रोफेसर, JKIE
🔹 प्रमोद अग्रवाल – उद्यमी
🔹 हकीम मोहम्मद – पार्षद
🔹 मुकेश श्रीवास्तव – प्राचार्य, S.S.M
🔹 विश्वनाथ महाराज – सामाजिक कार्यकर्ता
🔹 राजूदास मानिकपुरी – युवा मोर्चा उपाध्यक्ष
🔹 मेघनाथ केंवट – अतिथि वक्ता एवं शिक्षक

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि मेधावी छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन, माता-पिता के आशीर्वाद और स्वयं के दृढ़ निश्चय को दिया। उनकी बातों ने श्रोताओं को भावुक कर दिया और उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि लवकुश कश्यप ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने, परिश्रम करने और अपने लक्ष्य को पाने हेतु सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। ड्रीम विवर्स क्लासेस की यह पहल विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

संस्थान के संचालक हरिहर के  द्वारा सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *