Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस की परामर्शदात्री एवं कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न।

सूरजपुर-  डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 को जिला स्तर पर गठित परामर्शदात्री एवं कल्याण समिति की बैठक जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस कल्याण की दिशा में जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है

 

और जवानों के वेलफेयर के लिए सदैव गंभीरता से कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस कल्याण के लिए आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है जिनमें प्रमुख रूप से पुलिस लाईन में कैन्टीन खोलने, जवानों के परिजनों को सूखा राशन उपलब्ध कराने ग्रेन शॉप खोलने, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मुव्हैया कराने पुलिस अस्पताल की व्यवस्था, डॉक्टर की उपलब्धता, पुलिस लाईन में वेल्डिंग, स्प्रे पेटिंग व हवा भरने की मशीन स्थापित कराने तथा पुलिस परिवार व उनके बच्चों के लिए ओपन जीम की स्थापना प्रमुख रूप से शामील है।

इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे ने रक्षित निरीक्षक को पुलिस कल्याण पेट्रोप पम्प का शुभारंभ शीघ्र-अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा पुलिस वेलफेयर के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जिस पर कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर को प्रस्ताव भेजी जायेगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई पुष्पा तिर्की, एसी-1 दशरथ पैंकरा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर कुशवाहा, आरक्षक सूरज गुप्ता, अमित पाण्डेय व घनश्याम राजवाड़े उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *