Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

अच्छी खबरखास - खबररायपुर

सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सराफा उद्योग हित मे की प्रमुख मांग…

सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सराफा उद्योग हित मे की प्रमुख मांग…
मुख्यमंत्री बोले…
लोकहित से जुड़ा विषय
जल्द बनेगी नई नीति…
दिया सकारात्मक
आश्वासन…!

विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ कहा…
हर क्षेत्र में पारदर्शिता उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि…

रायपुर
जनहित न्यूज़
राजधानी
रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और नवाचार के लिए आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीआईएस का हॉलमार्क अब उपभोक्ता विश्वास का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने जनता को गुणवत्ता शपथ दिलाई और कहा मानक केवल नियम नहीं, राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थाओं और मानक क्लबों को सम्मानित किया तथा बीआईएस और अन्य संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने बीआईएस केयर ऐप को उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि जागो ग्राहक जागो का संदेश समाज में गुणवत्ता और सजगता का प्रतीक है।
विशेष रूप से छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष सराफा उद्योग की प्रमुख मांग स्वर्णकला बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि जैसे मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्वर्णकला बोर्ड हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी सुनारी कला और कारीगरों के संरक्षण के लिए बोर्ड बनना चाहिए।
कमल सोनी ने बताया कि BSI सराफा लागू होने से प्रदेश के सराफा व्यापार में पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास दोनों बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था व्यापारियों और ग्राहकों के बीच भरोसे की नई नींव रख रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मांग को लोकहित से जुड़ा विषय बताते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि सरकार इस पर शीघ्र निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सराफा व्यवसाय से जुड़ी नीतियों को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि व्यापार को नई गति मिले।
कमल सोनी ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के सराफा व्यवसायियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वास पर आधारित व्यापारिक वातावरण निर्मित होगा।
कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के निदेशक एन. व्ही. रमन्ना राव, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी, इस्पात प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ए. के. चक्रवर्ती, कैट अध्यक्ष परमानंद जैन और स्टील रिरोलर्स संघ के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश स्पष्ट था। जब हर नागरिक गुणवत्ता को अपना धर्म मानेगा, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का स्वप्न साकार होगा

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *