Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़

त्तीसगढ़ से झारखण्ड की ओर बूचड़खाना के लिए अवैध रूप से परिवहित किये जा रहे 10 प्रकरण में 13 मवेशी वाहन को किये गये राजसात की कार्यवाही

माननीय  विजय शर्मा जी उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को त्वरित गति से राजसात करने हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर को टेलिफोनिक बधाई दी गई जिन्होंने त्वरित गति से राजसात की कारवाई किया है एवं इस बावत अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट भी किये है |

 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 के तहत की गई कार्यवाही।*
 अंकित गर्ग पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के द्वारा कृषि पशु परीक्षण अधिनियम के तहत जप्त वाहनों का अधिक से अधिक तत्काल राजसात करने हेतु पत्राचार/मौखिक तौर पर निर्देशित किया गया
 *जशपुर पुलिस एवं जिला प्रशासन कार्यवाही में राजसात किये जा रहे वाहनों से गौ तस्करों के आर्थिक प्रतिष्ठानों पर बड़ा प्रहार है।
 *माह-जनवरी/2024 से अब तक कुल 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 443 गौ-वंशों को मुक्त कराया गया।*
 *गौ-तस्करी में सर्वाधिक थाना-लोदाम द्वारा 15 वाहन, थाना कांसाबेल 01 वाहन, थाना कुनकुरी 02 वाहन, थाना तुमला 02 वाहन, चौकी मनोरा 01 वाहन, थाना नारायणपुर 01 वाहन एवं वर्ष 2023 में चौकी दोकड़ा द्वारा 02 वाहन, थाना पत्थलगांव 01 वाहन, वर्ष 2019 में थाना कुनकुरी 01 कुल 26 वाहन जप्त किया गया एवं राजसात हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर जिला-जशपुर को भेजा गया।*
 *पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर 10 प्रकरण में 13 वाहनों पर राजसात की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जिला-जशपुर द्वारा आदेश पारित किया गया।*
 कलेक्टर जिला जशपुर द्वारा राजसात की गई जप्त वाहनों की सूची:-
(1) ट्रक क्रमांक JH01EP/9416 (2) पिकअप वाहन क्रमांक JH01EV/4710
(3) टाटा सूमो क्रमांक JH08A/7899 (4). पिकअप वाहन क्रमांक JH01EV/4710
(5). पिकअप वाहन क्रमांक JH01FR/2481(6). पिकअप वाहन क्रमांक JH01ET/1547
(7). पिकअप वाहन क्रमांक JH01FF/4925 (8). पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7804
(9). पिकअप वाहन क्रमांक JH03L/9806 (10). पिकअप वाहन क्रमांक JH01FE/9799
(11). पिकअप वाहन क्रमांक JH01FR/2481(12). पिकअप वाहनक्रमांकJH01FJ/2568(13). पिकअप वाहन क्रमांक JH19E/7954

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में माह जनवरी 2024 से अब तक गौ-तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर 431 गौवंशों को तस्करी होने से बचाया गया।
 गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में पीकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग करते है। इस दौरान लगातार पुलिस कार्यवाही में तस्करों से कुल 26 वाहन को जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 02 से 2.5 करोड़ लगाया गया है। अधिकतर वाहन झारखण्ड रजिस्ट्रेशन का होना पाया गया है।
 *ऑपरेशन शंखनाद अभियान* दिनांक 07.08.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर, अति. पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं लगभग 125 अधिकारी/कर्मचारी द्वारा सांईटांगरटोली में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 10 तस्कर गिरफ्तार एवं 67 गौवंश को मुक्त कराया गया एवं जप्त वाहनों को राजसात की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित किया गया।
 पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर के प्रतिवेदन पर 10 प्रकरणों में 13 वाहनों की राजसात की कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के द्वारा निम्नानुसार की जाकर नीलामी की राशि शासकीय खजाने में जमा कराने हेतु आदेशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर के द्वारा समस्त थाना/चौकी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार के अवैध गतिविधि में सम्मिलित व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करें एवं उक्त कार्य में लगे व्यक्त्यिों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
 जिला पुलिस के दबाव से पुराने मामले में फरार गौ तस्कर स्वयं न्यायालय में समर्पण करने लगे है अबतक 07 गौ तस्कर माननीय न्यायालय में समर्पण कर चुके है। आगे भी गौ तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही व दबाव देकर निरंतर जारी रहेगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *