Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

Uncategorizedअपराधखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

राजनीतिक दबाव के बगैर एसएसपी का बड़ा एक्शन बिलासपुर में हाईप्रोफाइल जुआ कांड: भाजपा-कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गर्म

बिलासपुर: शहर में हाल ही में सामने आए चर्चित जुआ कांड ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है।

घटना के बाद पुलिस कार्रवाई की कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय और भाजपा प्रवक्ता प्रणव शर्मा — दोनों ने सराहना की और कहा कि कानून सबके लिए समान है।

कहते हैं कानून सबके लिए बराबर होता है, लेकिन अक्सर सत्ता या रसूख के साए में यह बात कमजोर पड़ जाती है। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने यह साबित कर दिया कि उनके कार्यकाल में कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वह नेता हो, कारोबारी हो या किसी रसूखदार परिवार का सदस्य।

बिलासपुर। “साहब की नीति है — कानून से ऊपर कोई नहीं, रसूखदारी अपनी जेब में रखो इसी तर्ज पर पुलिस ने की कार्रवाई ।” यही बात एक बार फिर साबित कर दी है बिलासपुर के सीनियर आईपीएस अधिकारी एसएसपी रजनेश सिंह ने। अपनी ईमानदारी और कड़ाई के लिए पहचाने जाने वाले रजनेश सिंह ने यह साफ़ कर दिया है कि बिलासपुर में चाहे कोई नेता हो, कारोबारी हो या किसी बड़े परिवार का सदस्य — अगर वह अवैध गतिविधि में शामिल है तो पुलिस उसे बख्शेगी नहीं।

दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जीनस पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान कुछ रसूखदारों ने जुए की महफ़िल सजा रखी थी। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का दांव चल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, और थाना सिविल लाइन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

छापेमारी में 14 लोग मौके से गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से ₹2 लाख 17 हजार नगद जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 1274/25, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि जब सभी आरोपियों को थाने लाया गया, तब उन्होंने अपने “रसूख” का इस्तेमाल करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने राजनीतिक संपर्कों का हवाला देकर दबाव बनाने की भी कोशिश की, लेकिन बिलासपुर पुलिस पहले ही कार्रवाई पूरी कर चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी शुरुआत में इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे ताकि “बड़े नाम” सामने न आएं। मगर जब स्थानीय मीडिया ने यह बात सीधे एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचाई, तो उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और आदेश दिया कि पूरे मामले को तत्काल सार्वजनिककिया जाए
इसके बाद सीएसपी निमेश सिह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया लेकिन फिर फ़ोटो नहीं डाली जा रही थी जिसपर एसएसपी की नज़र पड़ी और कहा की इनकी फ़ोटो भी डाली जाए फिर जारी की गई ।

दिग्गज चेहरे धराए, सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में 14 गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में इस बार कई रसूखदार चेहरे जुए की मेज पर धराए गए। कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सियासी और सामाजिक दोनों वर्गों के प्रभावशाली नाम शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके संतोष कौशिक, विशाल सिंह, कांग्रेस पार्षद व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मुन्ना श्रीवास, ठेकेदार ज़ाकिर खान, भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नयन साहू, भाजपा के पूर्व पार्षद नरेंद्र रात्रे और एलआईसी अभिकर्ता प्रशांत मूर्ति प्रमुख नाम हैं।

पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री और नकदी बरामद कर सभी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कई आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़े थे, जिन पर पहले भी संदेह जताया जा चुका था।

इस कदम से पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत संदेश गया है —
कानून सबके लिए समान है, चाहे वह रसूखदार हो या आम नागरिक।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *