जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सांकर निवासी प्रकाश साहू के सुपुत्र रूबिन साहू ने CSIR NET दिसंबर 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जेआरएफ (अखिल भारतीय रैंक 151) प्राप्त की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
रूबिन की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि अकलतरा ब्लॉक और जांजगीर-चांपा जिले का भी गौरव बढ़ाया है। सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
परिजनों और ग्रामीणों ने रूबिन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी



