Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़जांजगीर

हिन्दी पखवाड़े में पॉवरग्रिड उपकेंद्र चांपा मे गूंजा साहित्यिक स्वर

जांजगीर-चांपा -पॉवरग्रिड के ग्राम तागा स्थित चांपा उपकेंद्र में हिन्दी पखवाड़े के अवसर पर 17 सितम्बर को कर्मचारियों एवं अधिकारियों के परिवारजनों के लिए निबंध प्रतियोगिता और बच्चों के लिए कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमहाप्रबंधक श्री सत्येंद्र जांगड़े और मुख्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कवि एवं साहित्यकार श्री अनुभव तिवारी, व्याख्याता हिंदी श्री दीपक कुमार यादव और जिला संगठन आयुक्त गाइड कु. श्वेता जायसवाल मौजूद रहीं। संचालन की जिम्मेदारी हिन्दी नोडल अधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने निभाई।

शुभारंभ पर श्री जांगड़े ने कहा कि “हिन्दी हमारी संस्कृति और एकता का आधार है।” उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ती है और राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा मिलता है।

विशेष अतिथि श्री अनुभव तिवारी ने प्रेरणादायी कविता-पाठ प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए पावरग्रिड परिवार का आभार व्यक्त किया। वहीं, कु. श्वेता जायसवाल ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद महिलाएँ अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का अवसर अवश्य तलाशें।

हिन्दी नोडल अधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने पखवाड़े के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और क्विज़ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “इन गतिविधियों से कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति अभिरुचि और आत्मीयता विकसित होगी।”

इस अवसर पर तीनों आमंत्रित निर्णायकों का सम्मान पॉवरग्रिड परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम में उपकेंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सभी ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का संकल्प लिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *