Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

चुनावछत्तीसगढ़जांजगीर

जिला पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर! सुषमा जयपाल टंडन के नामांकन से बढ़ी सियासी सरगर्मी

तागा ग्राम पंचायत की प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती सुषमा जयपाल टंडन की एंट्री से चुनावी समीकरण बदले

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सुषमा जयपाल टंडन ने नामांकन दाखिल कर दिया है, जिससे मौजूदा प्रत्याशियों के बीच हलचल मच गई है। तागा ग्राम पंचायत की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले टंडन परिवार को लगातार दो बार सरपंच बनने का अवसर मिला है। वर्तमान में श्रीमती सुषमा जयपाल टंडन तागा के सरपंच की जिम्मेदारी निभा रही हैं और अब वह जिला पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।

राजनीति में मजबूत पकड़, जनता के बीच गहरी पैठ

सुषमा जयपाल टंडन और उनके परिवार की पहचान समाजसेवा और जनहितैषी कार्यों के लिए रही है। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी विकास कार्यों को लेकर उनका सक्रिय योगदान रहा है। इसी वजह से स्थानीय मतदाताओं के बीच उनकी गहरी पकड़ मानी जा रही है।

विधायक राघवेन्द्र सिंह का समर्थन, बढ़ी चुनावी टक्कर

सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र सिंह का समर्थन सुषमा जयपाल टंडन को प्राप्त है, जिससे उनकी उम्मीदवारी और भी मजबूत हो गई है। दूसरी ओर, चुनावी मैदान में पहले से डटे प्रत्याशी भी अपनी रणनीतियों में बदलाव कर सकते हैं, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

कांटे की टक्कर, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता परंपरागत राजनीति को आगे बढ़ाते हैं या नए बदलाव के संकेत देते हैं। क्या सुषमा जयपाल टंडन जनता का भरोसा जीत पाएंगी, या फिर कोई और प्रत्याशी मतदाताओं का दिल जीतकर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की सीट पर कब्जा करेगा?

फैसला अब जनता के हाथ में है!

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *