Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

क्राइमछत्तीसगढ़

ऑपरेशन आघात : डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब को जशपुर पुलिस ने किया जप्त

ऑपरेशन आघात : डेढ़ करोड़ की अंग्रेजी शराब को जशपुर पुलिस ने किया जप्त
 पंजाब की शराब को झारखंड, बिहार राज्य में खपाने के लिए,ले जा रहे थे तस्कर
तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना, पुलिस कर रही है जांच

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 24.02.25 को जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक 12 चक्का का अशोका निलेंड ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 में पंजाब राज्य से अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार राज्य की ओर लिया जा रहा है,। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं दिशानिर्देश में जशपुर पुलिस टीम के द्वारा उक्त संदेही ट्रक को ट्रेक किया जा रहा था, कि इसी दौरान दुलदूला थाना क्षेत्रांतर्गत लोरो घाट के नीचे, सरदार ढाबा के पास पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर संदेही ट्रक को रोककर रेड की कार्यवाही की गई ।
रेड के दौरान जब संदेही ट्रक की चेकिंग की गई तो ट्रक में 100 से ऊपर पुट्टी सीमेंट की बोरी लोड थी, जिसे इस प्रकार से सुनियोजित ढंग से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को भी पता नहीं चल पाता कि ट्रक में शराब लोड है, पुलिस के द्वारा जब सभी बोरी को ट्रक से नीचे उतरवाकर, ट्रक के डाला को चेक किया गया तो उसमे 228 कार्टून में अंग्रेजी शराब का खंभा,299 कार्टून में अद्द्धि व 263 कार्टून में पौवा, इस प्रकार कुल 790 कार्टून में 22हजार 536 बोतल में 7015 लीटर , पंजाब राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब मिली । जिसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रु के करीब है। पुलिस के द्वारा अवैध शराब तथा तस्करी में शामिल ट्रक को बरामद कर जप्त कर लिया गया है, व आरोपी ट्रक चालक श्रवण सिंह पिता स्वर्ण सिंह उम्र 43 वर्ष, निवासी चंबा थाना श्रेहाली जिला सरनताल (पंजाब) को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ट्रक चालक ने बताया की वह ट्रक को पंजाब जलांधर से हजारीबाग झारखंड तक ले जा रहा था। ट्रक में अंग्रेजी शराब लोड करने के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि उसे नहीं मालूम कि ट्रक में माल कहां से लोड होता था, उसे तस्करों की एक दूसरी टीम ,लोड शुदा ट्रक को जलांधार (पंजाब) में लाकर आरोपी चालक को हैंड ओवर करती थी, जिसे लेकर वह हजारीबाग झारखंड आता था, वहां तस्करों की एक और टीम, आरोपी चालक को उतारकर,लोड शुदा ट्रक को अपने साथ ले जाकर, कही दूसरी जगह ट्रक को खाली करते थे, फिर खाली ट्रक को वापस लाकर आरोपी चालक को देते थे, साथ ही माल का पैसा बैग में भरकर देते थे, जिसे लेकर वह वापस जालंधर आता था, वहां तस्करों की एक अन्य टीम उससे ट्रक और रुपए लेकर चली जाती थी। आरोपी चालक को मालूम नहीं होता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड हुई। इस प्रकार इसमें शराब तस्करी के बड़ी सुसंगठित गिरोह की शामिल होने की संभावना है, जशपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है। शीघ्र ही अंतरराजीय गिरोह का भांडाफोड किया जावेगा।
यहां यह बताना आवश्यक है कि तस्कर शराब तस्करी के लिए ऐसे रास्तों का उपयोग करते थे, जिसमे टोल नाका कम पड़े और वाहनों की चेकिंग कम हो, जिसके लिए वे यथासंभव ग्रामीण पक्की सड़कों का उपयोग करते थे।
आरोपी ट्रक चालक 13 फरवरी को जलांधर पंजाब से रवाना होकर अबतक 1571 किमी की यात्रा कर चुका था।
 तस्करों द्वारा माल लोड करते समय ही शराब की बोतल के होलोग्राम। व बैच नंबर को मिटा दिया जाता था।
 मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने बताया कि शराब तस्करी का यह अंतर राज्यीय गिरोह है, आरोपी से जप्त मोबाइल के द्वारा इस सिंडिकेट में शामिल अन्य आरोपियों की पता साजी की गई है। साइबर सेल के माध्यम से, पुलिस इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन करेगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *