Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी निभाएंगे अहम भूमिका

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/Dig रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा चेतना अभियान की अनोखी पहल

*सियान चेतना के रूप में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान,*

*बिलासपुर पुलिस में अब रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी निभाएंगे अहम भूमिका*

*अपराध नियंत्रण/रोकथाम पुलिस के सकारात्मक कार्यों को आम जनता को बता कर सकारात्मकता लाने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु कार्य करेंगे ।*

बिलासपुर- पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत व जनहितकारी बनाने की दिशा में बिलासपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक सराहनीय और अनूठी पहल की है।जिले भर के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय रूप से पुलिस विभाग और आम जनता की मदद करते नजर आएंगे।

इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर पुलिस मैदान स्थित बिलासा गुड्डी में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ वर्तमान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर, पुलिस लाइन डीएसपी मंजूलता केरकट्टा, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को मिला नया टास्क, बैठक में SSP रजनेश सिंह ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपीं। इनका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।रिटायर्ड कर्मियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जताई। उनका कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें फिर से समाज और पुलिस विभाग की सेवा का अवसर मिलेगा। जिलेभर में देंगे विशेष योगदान, नई व्यवस्था के तहत रिटायर्ड पुलिसकर्मी अपने अनुभव का उपयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देंगे, जैसे—
स्थानीय स्तर पर निगरानी और सूचना साझा करना, सामाजिक विवादों के समाधान में सहयोग, युवाओं को अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करना,
पुलिस की जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करना, चेतना अभियान के विभिन्न चरणों को जिसमे अपराध/ ठगी/ धोखा धड़ी जैसे घटना से बचाने हेतु साइबर अपराध,महिला बाल अपराध, संगठित अपराध, दुर्घटना नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना ।

पहले ड्रोन, अब अनुभव का उपयोग
SSP रजनेश सिंह द्वारा पहले ही आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन का उपयोग कर पुलिसिंग को मजबूत किया गया है। अब इस नई पहल के जरिए अनुभवी रिटायर्ड कर्मियों को जोड़कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ साथ बेसिक पुलिसिंग के बिट प्रणाली भी प्रभावी तरीके से लागू किया गया ।

जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा विश्वास इस पहल से न केवल पुलिस विभाग को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता के बीच भी विश्वास बढ़ेगा। अनुभवी और सम्मानित रिटायर्ड पुलिसकर्मी समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेंगे।

बिलासपुर पुलिस की यह पहल एक नया मॉडल साबित हो सकती है, जिसे भविष्य में अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *