Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़

नारी शक्ति को सलाम: बिजली कर्मचारी संघ ने किया महिला दिवस पर सम्मान समारोह

रायगढ़- अखिल भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ, रायगढ़ क्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालन यंत्री आशा कुंडू मैडम ने की, जबकि मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय एल. पी. कटकवार जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। मंच से सभी महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्री कटकवार जी ने महिलाओं के संघर्ष, समाज में उनके योगदान और उनके अधिकारों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देने का माध्यम है।

कार्यक्रम की सफलता में संघ के कोषाध्यक्ष सुदेश जायसवाल एवं अरविंद सतपति का विशेष योगदान रहा। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय रही।

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष व रायगढ़ रीजन के महामंत्री प्रमोद कुर्रे ने उपरोक्त जानकारी साझा की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *