Breaking
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तारनकली पनीर एवं डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधअटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों पर खरी नहीं उतरी, उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबितडोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदनसरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़

06 करोड से अधिक की मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों को नष्ट किए गए

राजनांदगांव रेंज के जिला राजनांदगांव/कबीरधाम/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई/मोहला-मानपुर-अं.चौकी के कुल 103 प्रकरणों के 6564.095 कि.ग्रा. से अधिक का गांजा का किया गया नष्टीकरण।

06 करोड से अधिक रकम की मादक पदार्थों एवं नशीली दवाईयों को पुलिस द्वारा नष्ट किए गए

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के द्वारा राजनांदगांव रेंज अन्तर्गत जिलों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी गठित की गई है, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव को अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव/कबीरधाम को सदस्य मनोनित किया गया है।

दिनांक 23.08.2024 एवं 24.08.2024 को दीपक कुमार झाँ पुलिस महानिरीक्षक, अध्यक्ष ड्रग डिस्पोजल कमेटी राजनांदगांव रेंज की अध्यक्षता में थाना सोमनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सांकरा में स्थित M/S M.G. RECLAIMS, Rajnandgaon के भस्मीकरण यंत्र में रेंज के जिलों के कुल 6564.095 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) को जलाकर व अन्य नशीली दवाईयों (कैप्सूल 2830 नग, टेबलेट 169 नग एवं इंजेक्शन 1672 नग को प्लांट के पास जेसीबी से गड्डा खोदकर एवं दबाकर पाट कर विधिवत् नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।

ज्ञात हो कि राजनांदगांव रेंज के कुल 103 प्रकरणों में से जिला राजनांदगांव के 15 प्रकरण

जिसमें 2160.625 किलोग्राम गांजा, जिला कबीरधाम के 61 प्रकरण जिसमें 3812.23 किलोग्राम गांजा, 101 नग टेबलेट, 1672 नग इंजेक्शन, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 21 प्रकरणों में 571.38 किलोग्राम, 2830 नग कैप्सूल व 68 नग टेबलेट तथा जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी के 06 प्रकरणों में 19.86 किलोग्राम गांजा जिनकी कुल कीमत करीबन 06 करोड 77 लाख रूपये थी।

इस नष्टीकरण कार्यवाही के दौरान दीपक कुमार झों पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, डॉ० अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, देवचरण पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं. चौकी, अजीत ओग्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्स. ऑप्स राजनांदगांव, तनुप्रिया ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक अजाक, सिद्धार्थ सिंह चौहान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, प्रभारी रसानज्ञ क्षेत्रीय कार्यालय छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल भिलाई सहित जिला राजनांदगांव/कबीरधाम/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई/मोहला-मानपुर-अं.चौकी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *