Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

छत्तीसगढ़

मित्रम फाउंडेशन की शुरुआत जांजगीर में हो चुकी है एक ऐसा फाउंडेशन जो पर्यावरण और शिक्षा के लिए समर्पित

मित्रम फाउंडेशन की शुरुआत जांजगीर में हो चुकी है जांजगीर- एक ऐसा फाउंडेशन जो पर्यावरण और शिक्षा के लिए समर्पित है
जो लगातार पर्यावरण के क्षेत्र में इस मानसून जांजगीर शहर लगभग 50 पौधे लगा चुकी है।
इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए इस फाउंडेशन का निर्माण किया गया।
जिसका उद्देश्य पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में समाज और देश विकास में योगदान दिया जा सके।
फाउंडेशन के लोग आपस में ही अर्थ एकत्रित कर पौधे रोपित करते है तथा उसे ट्री गार्ड से संरक्षित भी करते है।

हर शनिवार और रविवार यह अपनी टीम के साथ निकलते हैं और जांजगीर शहर में पौधे रोपित करते हैं और उन्हें संरक्षित कर उनकी देखभाल भी करते हैं।

यह फाउंडेशन पर्यावरण के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करने के लिए संकल्पित है।
इस फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य है :
शिक्षा के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करना, समाज को बेहतर बनाने के क्षेत्र में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना, सामाजिक समरसता क़ा विकास करना, करियर काउंसलिंग हेतु कार्यशाला आयोजित करना, पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना।

लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए मित्रम फाउंडेशन ने कचहरी चौक में स्थित गणेश पंडाल में अपना पहला कार्यक्रम किया जिसमे मित्रम फाउंडेशन के द्वारा लगभग 100 पेड़ निशुल्क वितरित किये गए। आम लोगों द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत सराहा गया और इसमें काफी रूचि भी दिखाई।
लगभग डेढ़ घंटे में ही 100 पौधों को हाथों हाथ लोगों ने लिया और उसे रोपित कर संरक्षित करने हेतु संकल्प लिया।

मित्रम फाउंडेशन का मानना है कि आगे वाले सालो में और गर्मी बढ़ेगी जो कि और भी भयानक होगा। इसलिए पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित करना नितांत आवश्यक है इस उद्देश्य हेतु मित्रम फाउंडेशन लगातर इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

मित्रम फाउंडेशन 16 सितम्बर को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विष्णु मंदिर, भीमा तालाब के पास शाम 05 बजे पौधे वितरित करने वाली है।

मित्रम फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित मैसी,सेजेस नवागढ़ प्राचार्य , सचिव सैय्यद रफीक सेजेस जांजगीर, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, ट्रेसरी ऑफिसर मुंगेली, उपाध्यक्ष सेवक राठौर, प्राचार्य मुड़पार, पालेश ठाकुर, अनुग्रह मेसी, ऑस्टिन मेसी, नेहा मेसी, निकिता वर्मा, सिया और सान्वी यें लगातार फाउंडेशन के लिए कार्य कर रहें है। इनके अनुसार अभी लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की योजना है जिसमे जिला प्रशासन क़ा भी मदद लिया जाना है।

वही इस फाउंडेशन के संरक्षक के रूप में प्रद्युमन शर्मा, प्रोफेसर डाइट, गोपेश साहू, प्रोफेसर डाइट, एम आर चंद्रा प्रोफेसर डाइट, अश्विनी राठौर, हायर सेकेंडरी स्कूल धुरकोट लगातार अपने अनुभव और ज्ञान से इस फाउंडेशन को नित नई दिशा के लिए मार्गदर्शन दें रहें है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *