Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़बिलासपुर

ईद और गणपति विसर्जन को ध्यान में रखकर पैदल फ्लैग मार्च किया गया शहर में

बिलासपुर-  धार्मिक पर्व ईद मिलाद-उन-नवी का पर्व है। वर्तमान में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर बिलासपुर नगर के साथ-साथ जिले में सभी स्थानों में गणेश जी प्रतिमा स्थापित कर जन सामान्य पूजा अर्चना में लीन हैं। ऐसे समय में असामाजिक तत्व, गुण्डे, बदमाशों की गतिविधियों पर निगाह रखकर आपसी सौहाद्र में किसी प्रकार का खलल न हो इसको ध्यान में रखकर क़रीब 250 की संख्या में पुलिस बल अतिरिक्त लगाये गये हैं ।
ईद और गणपति विसर्जन को ध्यान में रखकर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा स्वयं बल का नेतृत्व करते हुये शहर में सभी क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया । साम्प्रदायिक सौहाद्र, शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु इस अवसर पर नगर की चाक चौबंद पुलिस व्यवस्था रखी गई है। अधिक भीड़ व जमाव वाले स्थानों पर अधिक से अधिक बल फिक्स प्वाइंट के रूप में ड्यूटी पर लगाये गये हैं एवं थाने की पेट्रोलिंग के साथ ही अतिरिक्त विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था रखी गई है, जो निरन्तर पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों की अवांछित गतिविधयों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करेंगे। फ्लैग मार्च में सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारीगण एवं तक़रीबन 300 मुस्तैद जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *