Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़बिलासपुर

की बछिया को जान बूझकर कार से कुचलकर मार दिए जाने के मामले में गौ सेवा धाम के गौ रक्षको की मुहिम ने असर दिखाया और आखिरकार पुलिस को आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बिलासपुर में गाय की बछिया को जान बूझकर कार से कुचलकर मार दिए जाने के मामले में गौ सेवा धाम के गौ रक्षको की मुहिम ने असर दिखाया और आखिरकार पुलिस को आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करना पड़ा।
25 और 26 जून की दरमियानी रात करीब 3:00 डिसायपल चर्च के पास वाहन क्रमांक सीजी 10 AQ 3177 के चालक ने जानबूझकर सड़क पर बैठी मासूम बछिया को अपनी कार से कुचल दिया। पहले प्रयास में उसकी जान नहीं गई तो उसने कार को रिवर्स कर वापस बछिया पर चढ़ा दिया। व्याकुल होकर उसकी मां यह घटना देखने पहुंची तो उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया और फिर बड़े आराम से वहां से चला गया।
गौ सेवकों ने गाड़ी नंबर के आधार पर बताया कि जानबूझकर सड़क पर बछिया को कुचलने वाला कार चालक का नाम शेख शाहिद है, जो तारबाहर क्षेत्र में ही मटन दुकान चलाता है। गौ सेवको ने बताया कि पुलिस उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रही थी जिसका पुरजोर विरोध किया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4 और 10, आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा। इधर इस घटना से गौ सेवक बेहद गुस्से में है जो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।जिनका कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर अंजाम दी हुई घटना है जिसके पीछे की मंशा साफ है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *