Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरजांजगीर

पावरग्रिड चांपा उपकेंद्र में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ, राजभाषा के महत्व पर हुआ विमर्श

चांपा – पावरग्रिड चांपा उपकेंद्र में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपकेंद्र के महाप्रबंधक श्री हिमाद्रि बोस ने किया।

उद्घाटन अवसर पर श्री बोस ने कहा कि हिन्दी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता का आधार है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे कार्यक्षेत्र में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें, ताकि राजभाषा का प्रभाव और सशक्त रूप सामने आ सके।

कार्यक्रम में हिन्दी नोडल अधिकारी श्री प्रशांत कुमार ने हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और रचनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति जागरूकता और अभिरुचि बढ़ाना है।

इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भी हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजभाषा के रूप में हिन्दी को अपनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। हिन्दी पखवाड़े के दौरान निबंध, वाद-विवाद, कविता-पाठ और क्विज़ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें कर्मचारियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में उपकेंद्र के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और सभी ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का संकल्प लिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *