Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़

गिधौरी पुलिस द्वारा स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी गांजा तस्कर को ग्राम घटमडवा मेनरोड में नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दबोचा गया
कार्यवाही में आरोपी से ₹74,000 कीमत मूल्य का 07 किलो 400 ग्राम गांजा किया गया जप्त
अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन एवं एक मोबाइल भी किया गया जप्त

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना गिधौरी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में स्कूटी वाहन के माध्यम से गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर *दिनांक 07.09.2024 को थाना गिधौरी से निरीक्षक के.सी.दास, सहायक उप निरीक्षक गोकुल पटेल, प्रधान आरक्षक पीलाराम, आरक्षक रामलाल, विजय मिलन, राजू लकड़ा एवं राकेश पाटले की पुलिस टीम द्वारा गिधौरी-सारंगढ़ सड़क मार्ग में ग्राम घटमड़वा में नाकाबंदी कर एक संदिग्ध स्कूटी वाहन को रोका* गया।

इस दौरान स्कूटी में एक व्यक्ति शेख इरफान सवार था। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा *स्कूटी वाहन एवं उसमें सवार व्यक्ति शेख इरफान का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी शेख इरफान के पास रखे बैग से कुल 07 पैकेट में बंधा* अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात स्कूटी में मिले *गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 07 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया* जिसे विधिवत जप्त किया गया है। *उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹70,400 है। साथ ही आरोपी से स्कूटी वाहन क्रमांक CG10 5315 एवं एक मोबाइल को भी जप्त किया* गया है। कि प्रकरण में थाना गिधौरी में 20 B NDPS एक्ट के तहत अपराध क्र. 184/2024 पंजीबध्द कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- शेख इरफान उम्र 22 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *