Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

5 जुलाई से खुल सकते हैं अरपा भैंसाझार बैराज के गेट, जल संसाधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बिलासपुर- जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते अरपा भैंसाझार बैराज का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग, कोटा ने आम नागरिकों के लिए सतर्कता संबंधी प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। विभाग के अनुसार वर्तमान में बैराज लगभग 50 प्रतिशत तक भर चुका है और जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यदि आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहा और जलभराव निर्धारित स्तर तक पहुंचा, तो 5 जुलाई 2026 से बैराज के गेट खोले जा सकते हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि गेट खोलने का अंतिम निर्णय जलस्तर और मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद लिया जाएगा। गेट खुलने की स्थिति में अरपा नदी में जल प्रवाह अचानक बढ़ सकता है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों, मछुआरों, पशुपालकों तथा नदी में नहाने या अन्य गतिविधियों के लिए जाने वाले लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से नदी में प्रवेश न करें तथा नदी के किनारे जाने से भी बचें। विशेष रूप से बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने देने और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

विभाग द्वारा जारी सूचना की प्रतिलिपि कलेक्टर बिलासपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारी की बाइट
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, कोटा ने कहा, “बैराज का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्थिति पर विभाग की लगातार निगरानी है। आवश्यकता पड़ने पर 5 जुलाई से बैराज के गेट खोले जा सकते हैं। नागरिकों से अपील है कि वे नदी के पास न जाएं, किसी भी प्रकार का जोखिम न लें तथा केवल विभाग और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *