Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़बिलासपुर

धार्मिक नगरी में पहली बार – माँ महामाया के साक्षी में पुलिस स्टार सेरेमनी!”

रतनपुर। ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर में आज का दिन खास बन गया, जब बिलासपुर पुलिस अधीक्षक (SP) रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में प्रमोशन मिला। लेकिन यह कोई आम प्रमोशन नहीं था – यह महामाया माता के दरबार में हुआ, जहाँ ADG (इंटेलिजेंस) अमित कुमार (भा.पु.से.) ने उन्हें बैच और स्टार पहनाकर सम्मानित किया।
धार्मिक नगरी में पहली बार – माँ महामाया के साक्षी में पुलिस स्टार सेरेमनी!”

रतनपुर की धरती ने पहली बार देखा जब किसी पुलिस अधिकारी का प्रमोशन सीधा महामाया मंदिर के प्रांगण में हुआ। माँ महामाया के दर्शन और पूजन के बाद, पूरे विधि-विधान से ADG अमित कुमार ने SSP रजनेश सिंह को बैच और स्टार पहनाए। इस ऐतिहासिक मौके पर रतनपुर के मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
एसएसपी बनने पर रजनेश सिंह को एएसपी अर्चना झा ने दी बधाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अर्चना झा एवं (ASP) उद्यन बिहार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बने रजनेश सिंह को गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर एएसपी अर्चना झा ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। पुलिस विभाग में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है।
पुलिस बल और गणमान्यजनों की शानदार उपस्थिति!”

इस गौरवशाली समारोह में कोटा SDOP श्रीमती नुपूर उपाध्याय, थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान, महामाया मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा और रतनपुर पुलिस बल के कई अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

“रतनपुर में बजीं तालियाँ, SSP को मिलीं ढेरों बधाइयाँ!”

स्टार सेरेमनी खत्म होते ही रतनपुर में जश्न का माहौल बन गया। SSP बने रजनेश सिंह को मंदिर परिसर में अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और माँ महामाया का आशीर्वाद लेकर उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।

“बिलासपुर पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन!”

रतनपुर की धार्मिक धरा पर हुआ यह आयोजन बिलासपुर पुलिस विभाग के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *