Breaking
Instagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

छत्तीसगढ़

मजदूर हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा कार्य — राजेश सीवी

संगठन विस्तार की दिशा मे भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश सीवी का एक दिवसीय दौरा जांजगीर चाम्पा जिले मे हुआ जहां संघ कार्यालय नारायण कुंज मे आयोजित बैठक मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश सीवी ने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन और धन से योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। आशा वर्कर आंगनबाड़ी मध्यान्ह भोजन वर्कर को लम्बे समय से मानदेय मे वृध्दी नही किया है उनके मानदेय और अतिरिक्त कार्यो का विशेष भत्ते को सरकार को जल्दी से जल्दी बढ़ोत्तरी करने की मांग की है

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंखध्वनी सिंह बनाफर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और यदि सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करें तो मजदूरों की समस्याओं का समाधान संभव है।
इस अवसर पर अनुभव तिवारी, जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, ने कर्मचारियों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों की संविलियन पूर्व सेवाअवधि की गणना की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक को कमल बोस (निर्माण भवन) ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक का संचालन संजय चौहान, जिला महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, ने किया।
इस अवसर पर यशपाल चौबे सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुधा पटेल, संगीता रात्रे (आशा वर्कर प्रदेश महामंत्री), संतोषी साहू (पामगढ़ ब्लॉक उपाध्यक्ष), पूनम चौहान, आशा लोहर्सी, शैलजा लोनिया, ममता कश्यप (उपाध्यक्ष), सरोजनी भारद्वाज, हेमलता यादव (पूर्व पार्षद मितानिन), शारदा यादव, मंजूला यादव तथा रंजना टंडन (कोषाध्यक्ष, आशा वर्कर) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आशा वर्कर उपस्थित रहीं।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *