Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़

सहकारिता प्रकोष्ठ में डॉ. गीता सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

बिलासपुर:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन मंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार दुबे द्वारा बिलासपुर की समाजसेवी डॉ. गीता सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और महिलाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

Oplus_131072

डॉ. गीता सिंह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण, स्व-सहायता समूहों तथा सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान देती रही हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही मध्यान्ह भोजन रसोइया कल्याण संघ और बिहान से जुड़ी महिलाओं में भारी हर्ष व्याप्त हो गया। रसोइया कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी कौशिक ने कहा कि डॉ. गीता सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं की आवाज को प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान कृष्णा कंवर, शांति बाई, अन्नपूर्णा (चांपा), लक्ष्मी महंत, सुनीता मिरी (कोरबा), विनोद खांडे (बिलासपुर), गायत्री साहू (कांकेर) और रूखमणी पांडे (सिवनी) सहित बिहान की टीम लीडरों ने भी डॉ. गीता सिंह को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।
सभी ने उम्मीद जताई कि डॉ. गीता सिंह अपने अनुभव और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और सहकारिता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *