
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू होने वाला है. इसको लेकर 31 अगस्त को संभाग स्तरीय बैठक होगी.
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान में 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.
सदस्य जोड़ने के लिए सांसद और विधायकों को टारगेट दिया गया है,
सांसदों को बीस हजार सदस्य और विधायकों को दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. साथ ही प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
2 सितंबर को PM नरेंद्र मोदी भाजपा में नए सिरे से पहले सदस्य बनेंगे. और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू करेंगे.



