Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिरायपुर

पूर्व विधायक रामदयाल उइके द्वारा जी ए डी के संविदा आई ए एस डी डी सिंह को पद से हटाने की मांग,

पूर्व विधायक रामदयाल उइके द्वारा जी ए डी के संविदा आई ए एस डी डी सिंह को पद से हटाने की मांग,

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का लगाया आरोप,

रायपुर। पूर्व पाली-तानाखार विधायक रामदयाल उइके ने सामान्य प्रशासन विभाग में संविदा में कार्यरत अधिकारी डीडी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस अधिकारी को एक्सटेंशन नहीं देने और संविदा नियुक्ति को निरस्त करने का अनुरोध किया है।

पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में सामान्य प्रशासन और आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में सचिव स्तर पर काम कर रहे डीडी सिंह को कांग्रेसी मानसिकता का अधिकारी बताया. उन्होंने कहा कि कटघोरा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट के लिए प्रयास करने के अलावा उनके विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखार में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया जिससे भाजपा को विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा.

उइके ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में बेलगाम हो चुके अफसर अभी भी कांग्रेस परंपरावाली जुगाड़ में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ उस सामान्य प्रशासन विभाग में हो रहा है, जिस पर प्रशासनिक अमले का ट्रांसफर, रिक्त पदों की स्थापना, संविदा नियुक्ति और एक्सटेशन जैसे मामले में मार्गदर्शन देने जैसे अहम कार्यों की जिम्मेदारी होती है।
पूर्व विधायक ने कहा कि डीडी सिंह की पूर्व सरकार के कार्यकाल में सीएम सचिवालय की ताकत सौम्या चौरसिया से काफी नज़दीकी रही है. डीडी सिंह एक बार फिर एक्सटेंशन लेने के प्रयास में हैं, जो अभी स्वयं संविदा में है।उइके ने कहा कि यदि डी डी सिंह को संविदा पर एक्सटेंशन दिया जाता है, तो शासन की छवि धूमिल तो होगी ही साथ ही अफसरशाही में जुगाड़ वाले अफसरों की लॉबी फिर सक्रिय हो जाएगी।
इसके मद्देनजर पूर्व विधायक उइके ने डी डी सिंह की संविदा नियुक्ति तत्काल निरस्त करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *