शशिकांत दीवान जैसे समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नींव होते हैं” — अंजूला सोनी

जांजगीर-गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किरारी हायर सेकण्ड्री विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री शशिकांत दीवान को उनके प्रेरणादायी एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। गणतंत्र पर्व समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच श्री अशोक कश्यप, लाटा महराज, कमल कश्यप, संस्था की प्राचार्य श्रीमती अंजूला सोनी तथा उपसरपंच श्री धनेश गोंड की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने श्री दीवान के शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती अंजूला सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि
“शशिकांत दीवान जैसे समर्पित शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नींव होते हैं। उनका शिक्षण कार्य विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है।”
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ किया



