Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरखास - खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा ली गई बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक

बिलासपुर- 31 दिसम्बर 2025 के पूर्व थानों में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत, विभागीय जॉच एवं अनसुलझे प्रकरणों के निराकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित कर निराकरण हेतु दिये गये निर्देश।

नवीन कानून से संबंधित पोर्टल यथा- ई-साक्ष्य, ई-संमस, नेटग्रिड, क्राईमेक, समन्वय पोर्टल, आई.ओ. मितान, एनसीसीआरपी पोर्टल इत्यादि पर जिलों द्वारा की जा रही कार्यवाही की हुई समीक्षा।

अवैध शराब की डिमाण्ड एवं सप्लाई पर सतत निगाह रखने तथा इसे पूर्णरूप से प्रतिबंधित किये जाने तथा संगठित जुआ-सट्टा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने दिये गये निर्देश।

थानों में बीट पुलिसिंग की समीक्षा कर बीट सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन के सबंध में दिये गये निर्देश।

लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के प्रकरणों को वर्ष की समाप्ति के पूर्व निराकृत किये जाने दिये गये निर्देश।

 डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई जिसमें मुख्यतः वर्ष 2023, 2024 तथा 2025 के आापराधिक आंकड़ो की समीक्षा तथा जिलों में बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ नवीन कानून के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-संमस नेटग्रिड, क्राईमेक, समन्वय पोर्टल, आई.ओ. मितान, एनसीसीआरपी पोर्टल इत्यादि पर जिलों द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर विधिसम्मत कार्यवाही किये जाने के साथ-साथ अन्य गंभीर प्रकृति के प्रकरणों की सतत विवेचना करते हुए यथाशीघ्र विधिसम्मत निराकरण किये जाने तथा 31 दिसम्बर 2025 की समाप्ति के पूर्व लंबित अपराध, मर्ग प्रकरण तथा चालान, लंबित शिकायत, लंबित विभागीय जॉच के निराकरण हेतु लक्ष्य निर्धारित कर इसका निराकरण करने निर्देशित किया गया।

सड़क दुघटनाओं में कमी लाये जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने कहा गया। पशु तस्करी, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात कराने की कार्यवाही की जावे।

संपत्ति संबंधी अपराधों में की गई रिपोर्ट पर त्वरित अपराध पंजीयन कर उसका निराकरण करने तथा अपहृत संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया। चोरी के अपराधों के निकाल के लिए टीम बनाकर कार्यवाही करने कहा गया।

जिलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ बाउण्ड ओव्हर कराने तथा पिछली कार्यवाही के सापेक्ष आने वाले समय में इन कार्यवाहियों में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यवाही किये जाने निर्देशित किया गया।

जिलों में संगठित जुआ-सट्टा जैसे सामाजिक अपराध पर पूर्णतः अंकुश लाने के साथ-साथ अवैध शराब की डिमाण्ड एवं सप्लाई पर निगाह रखते हुए अवैध शराब की बिक्री प्रतिबंधित करने निर्देशित किया गया। आबकारी के मामलों में अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने कहा गया। जप्त मादक पदार्थो का नष्टीकरण 31 दिसम्बर,2025 के पूर्व नियमानुसार करने निर्देशित किया गया।

जिले में चरित्र सत्यापन एवं पासपोर्ट लंबित प्रकरणों का निराकरण वर्ष समाप्ति के पूर्व किये जाने निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थानों में आपराधिक प्रकरणों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत करने भी कहा गया।

पुलिस महानिरीक्षक ने इस बात पर भी विशेष बल दिया कि पुलिसकर्मी पूर्ण अनुशासन में रहें, इसे सुनिश्चित किया जावे। किसी भी अनुशासहीनता के लिए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित अनुशासनात्मक कार्यवाही करें ताकि बल में अनुशासन का स्तर बना रहे। नगर पुलिस अधीक्षक/पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को और अधिक जिम्मेदार बनाते हुए उन्हें नियमित टास्क दिया जाकर कार्यवाही सुनिश्चित करावें। पर्यवेक्षणकर्ता राजपत्रित अधिकारी अपने पर्यवेक्षणीय थाना के कार्यों की प्रतिदिन नियमित मॉनिटरिंग करें तथा अधीनस्थों को उचित दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन करें। राजपत्रित अधिकारीगण वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त सभी प्रकार के दिशा-निर्देशों को अधीनस्थों से साझा करें एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करावें।

समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़  दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़  अंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही  सुरजन राम भगत, पुलिस अधीक्षक सक्ती  प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा  उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा सहित रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *