Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील की

*एक हेलमेट, अनेक जीवन सुरक्षित : सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल*

कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील की
बिलासपुर,- सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा हेलमेट उपयोग को बढ़ावा देने की पहल की गई है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने को अनिवार्य रूप से प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाएं केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती हैं। जिले में पिछले वर्ष लगभग 300 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई थी। इनमें कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिन्हें यातायात नियमों के पालन और सुरक्षा उपाय अपनाकर टाला जा सकता था। मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर को गंभीर चोटों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मृत्यु की आशंका को काफी हद तक कम करता है। इसी उद्देश्य से सभी कार्यालयों में हेलमेट उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों से कहा है कि वे अपने कार्यालयों में आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति छोटी-सी जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव अनेक परिवारों को दुर्घटनाओं की पीड़ा से बचा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं हेलमेट पहनें और अपने परिवार व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सुरक्षित यात्रा और जिम्मेदार नागरिकता का यह संकल्प सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *